क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब

क्या देश में क्रिप्टो करेंसी अब लीगल हो गई है 30% टैक्स के बाद अगर आप भी इसे लीगल मान रहे हैं तो आपके सारे संदेह दूर हो जाएंगे - 

जिसे हम आज तक क्रिप्टो करेंसी कहते आ रहे हैं उसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Vertual asset बोल दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगर एसेट की जगह करेंसी बोल दिया होता तो टैक्स नहीं लग पाता। क्योंकि किसी भी देश की करेंसी सेंट्रल बैंक द्वारा बनाया जाता है। लेकिन क्रिप्टोकरंसी किसी सरकार या सेंट्रल बैंक द्वारा बनाई हुई नहीं है। निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो करेंसी को वर्चुअल एसेट बोला है। asset का मतलब होता है संपत्ति जैसे घर, मकान, कपड़े जिसे हम बेचकर पैसा कमा सकते हैं। तो Vertual asset  का मतलब हुआ की करेंसी को आप जेब में नहीं रख सकते लेकिन डिजिटली देख तो सकते हो। जब क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने की घोषणा हुई तो बहुत से लोग निराश हुए होंगे और बहुत से लोग खुश भी हुए क्योंकि खुश इसलिए हुए कि 30% टैक्स के बाद क्रिप्टो करेंसी लीगल हो गई है तो हम इसे थोड़ा डिटेल में समझते हैं - 

क्या भारत में क्रिप्टोकरेंसी लीगल हो गई है Cryptocurrancy legal in india in hindi - 

                              
                       credited by - waivly.con

30% टैक्स की घोषणा होने के बाद बहुत से लोग यह सोचने लगे हैं यह मानने लगे हैं कि क्रिप्टो करेंसी अब लीगल हो गई है। और बहुत से लोगों का यह सवाल भी है कि क्या क्रिप्टो करेंसी अब लीगल हो गई है, तो इसका जवाब है - नहीं 
सरकार सिर्फ उस करेंसी को ही लीगल मानती है जो सेंट्रल बैंक या Reserve Bank of India (RBI) जारी करती है। और अभी जो यह क्रिप्टो करेंसी है वह लीगल नहीं है। लेकिन अभी भी क्रिप्टो करेंसी को लीगल करने के लिए सरकार में और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चर्चा की जा रही है।

30% टैक्स कब से लागू हो जाएगा Cryptocurrancy par kab se lagega tax - 

अब यह सवाल हर एक उस व्यक्ति के दिमाग में है जो क्रिप्टो करेंसी का यूजर है। कि टैक्स कब से लगेगा। तो यह टैक्स कारोबार साल यानी 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। क्रिप्टो करेंसी के जो यूजर हैं उनके पास सिर्फ 31 मार्च तक का समय है।

क्रिप्टोकरंसी पर नहीं Digital asset पर टैक्स लगा है - 

सबसे पहले तो यह जान लेना आप लोगों के लिए जरूरी है कि Vertual asset पर टैक्स लगा है। या फिर यूं कहें कि क्रिप्टो करेंसी पर टैक्स लगा है। सरकार क्रिप्टोकरंसी को एक कमाई का साधन मानती है। इसलिए सरकार ने इस पर टैक्स लगा दिया है। आप लोगों को जितनी भी क्रिप्टोकरंसी से कमाई होगी उसमें से 30% सरकार को देना होगा। जैसे कि आपने ₹100 क्रिप्टो करेंसी में निवेश किए और वह धीरे धीरे 10,000 हो गए तो आप सरकार को 30% के हिसाब से ₹3000 देंगे।

Conclusion - 

तो आज हमने सीखा कि क्रिप्टोकरंसी पर 30 पर्सेंट टैक्स लगेगा। क्रिप्टो करेंसी भारत में लीगल है या नहीं है। और टैक्स कब से लागू हो जाएगा। 
तो दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और यह भी बतायें कि क्या आप क्रिप्टो करेंसी यूज़र हैं या नहीं।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान