रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

 क्या है XRP, रिपल,  रिपल क्रिप्टोकरंसी और इसके फायदे एवं नुकसान What is XRP, ripple Cryptocurrancy  advantage and disavantage in hindi -  

क्रिप्टो करेंसी की दुनिया वर्ष 2008 से शुरू हुई और वर्ष 2009 में ही बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई और इसने धूम मचा दिया। बिटकॉइन क्रिप्टोकरंसी के बाद से ही अन्य क्रिप्टोकरसी का जन्म हुआ और प्रचलित है। बहुत से लोग अब रिपल क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानना चाहते हैं। क्योंकि यह क्रिप्टोकरंसी लेनदेन के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। और इस आर्टिकल के माध्यम से हम आप लोगों को रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान क्या क्या है। के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। 

Table of contents - 

  • रिपल क्या है?
  • रिपल के फायदे क्या क्या है?
  • रिपल के नुकसान क्या क्या है?
  • आपने क्या सीखा ?
  • FAQ

रिपल, XRP क्या है What is Ripple in hindi -  

आप इस तरह से समझ सकते हैं कि रिपल एक कंपनी है। और एक्स आर पी रिपल कंपनी के द्वारा संचालित एक क्रिप्टोकरंसी है। और यह क्रिप्टोकरंसी Ripplenet नामक प्लेटफार्म पर काम करती है। लोग इसे रिपल क्रिप्टोकरंसी भी कहते हैं। और यह एक डिजिटल भुगतान नेटवर्क है। जो Decentralized peer to peer प्लेटफार्म पर आधारित है। XRP का उपयोग ज्यादातर बड़ी-बड़ी कंपनियां या जो अधिक पैसा विदेश में भेजना चाहते हैं वह लोग इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इससे लेनदेन में बहुत ही आसानी होती है। और ट्रांजैक्शन सिक्योर भी रहता है। इस क्रिप्टो करेंसी से ट्रांजैक्शन आप कहीं पर भी करना चाहे मात्र 5 से 6 सेकंड में पूर्ण हो जाता है। और ट्रांजैक्शन का चार्ज भी बहुत ही कम लगता है।

रिपल के फायदे Advantage of ripple in hindi -  

  • रिपल ट्रांजैक्शन करने के लिए शुल्क के तौर पर मात्र 0.0001 XRP लेता है।
  • इससे आप मात्र 4 से 5 सेकंड में ट्रांजैक्शन पूर्ण कर सकते हैं।
  • रिपल एक्स चेंज नेटवर्क किसी भी अन्य क्रिप्टोकरेंसी से लेनदेन को अनुमति देता है।
  • बड़े-बड़े संस्था या कंपनी भी रिपल के द्वारा ट्रांजैक्शन करते हैं इससे यह एक विश्वसनीय प्लेटफार्म बन चुका है।

रिपल के नुकसान Disavantage of ripple in hindi -  

  • XRP के मूल्य को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। क्योंकि किसी भी निवेशक को यह नहीं पता होता है कि कब इसकी बड़ी मात्रा में सरकुलेशन जारी किया जा सकता है।
  • यह दूसरी क्रिप्टो करेंसी की तुलना में कम विकेंद्रीकृत है। क्योंकि यह लेन-देन करने वालों की एक डिफॉल्ट सूची रखता है।

निष्कर्ष -  

आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से सीखा कि रिपल क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं हम यह मानकर चलते हैं कि यह क्रिप्टोकरंसी लेनदेन करने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है
तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें। 

धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏🙏

FAQ -

Q. क्या रिपल क्रिप्टो करेंसी लेन देन के लिए सही है?
Ans. हां, यह क्रिप्टोकरंसी लेन देन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Q. क्या रिपल क्रिप्टोकरंसी से पैसे कमाए जा सकते हैं ?
Ans. जी हां, आप इससे पैसे कमा सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब