सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)
डिजिटल करेंसी पर निबंध Digital Currancy essay in hindi -
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जबसे भाषण में डिजिटल करेंसी की बात की है तब से है हर एक देशवासी के मन में यह सवाल है कि आरबीआई की डिजिटल करेंसी कब आएगी और यह कैसी होगी। कैसे कम कर सकती है इत्यादि। तो आज मैं इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों को डिजिटल करेंसी के बारे में सब जानकारी देने की कोशिश करूंगा और अगर आप लोगों को हमारी यह जानकारी पसंद आए तो अपने विचार कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। आइए शुरू करते हैं -
Table of contents -
- डिजिटल करेंसी क्या है?
- डिजिटल करेंसी कैसे काम कर सकती है?
- कब तक आयेगी डिजिटल करेंसी?
- भारत डिजिटल करेंसी लाने के लिए कितना तैयार है?
- डिजिटल करेंसी से क्या हो सकता है खतरा?
- क्या भारत के लिए डिजिटल करेंसी सही हो सकती है?
- भारत के अलावा अन्य देशों में क्या है स्थिति?
- डिजिटल करेंसी के फायदे
- डिजिटल करेंसी की खास बातें
- आपने क्या सीखा?
डिजिटल करेंसी क्या है what is digital Currancy in hindi -
वर्तमान समय में जो हम लोग नोट रुपए पैसे इस्तेमाल कर रहे हैं। वह डिजिटल करेंसी में कन्वर्ट हो जाएगी। यह मान लीजिए कि हमारे रुपए पैसे यही रहेंगे। लेकिन यह डिजिटल रूप में काम करने लगेंगे। इससे लेनदेन आसान हो जाएगा। जितने भी बड़े व्यापारी हैं जो विदेशों से माल मंगवाते हैं। उनके लिए पैसों का लेनदेन बहुत ही आसान हो जाएगा। आप अपने मोबाइल फोन से ही ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। और ऑनलाइन ही अपनी राशि चेक कर पाएंगे। जैसे हम बैंक अकाउंट में अपना पैसा देख सकते हैं।
डिजिटल करेंसी कैसे काम कर सकती है How does work digital Currancy in hindi -
यह करेंसी कैसी होगी कैसे काम करेगी इसके बारे में ज्यादा कुछ कहना अभी संभव नहीं है। लेकिन इतना तय है कि यह डिजिटल रूप में होगी और अपने मोबाइल फोन से हम लोग ट्रांजैक्शन आसानी से कर पाएंगे। यह करेंसी कितने रुपये, पैसे की होगी यह कहना भी अभी मुश्किल है। डिजिटल करेंसी ब्लॉकचेन तकनीकी पर आधारित हो सकते हैं। या कोई और अच्छी तकनीक भी यूज कर सकती है। और हम लोग अपनी राशि डिजिटली रूप से अपने अकाउंट में देख पाएंगे।
कब तक आ सकता है Digital rupee -
हम डिजिटल करेंसी को Digital rupee भी कह सकते हैं। इससे आप कंफ्यूज मत हो जाना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सेंट्रल बैंक अपनी डिजिटल करेंसी 2023 के लास्ट तक जारी कर देगा।
भारत डिजिटल करेंसी लाने के लिए कितना तैयार है Digital Currancy in india in hindi -
यह तो स्पष्ट हो गया है कि डिजिटल करेंसी फाइनल ईयर 2023 तक आ जाएगी। और यह बात खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कही थी। पहले इसे होलसेल ट्रांजैक्शन में इस्तेमाल किया जाएगा। फिर अगर डिजिटल करेंसी कामयाब हुई तो रिटेल ट्रांजैक्शन में भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया जाएगा।
डिजिटल करेंसी से क्या हो सकता है खतरा Disavantage of digital Currancy in hindi -
- डिजिटल करंसी से स्कैम और फ्रॉड को बढ़ावा मिल सकता है।
- डिजिटल करेंसी के लिए हाई स्पीड इंटरनेट की आवश्यकता होगी।
- अगर किसी देश में टेक्नोलॉजी एडवांस नहीं है तो उस देश में ट्रांजैक्शन करना मुश्किल होगा।
- जब तक हाई स्पीड इंटरनेट पूरे देश में उपलब्ध नहीं हो जाता है। तब तक डिजिटल करेंसी की उपलब्धता मुश्किल हो सकती है।
क्या भारत के लिए Digital Currancy सही हो सकती है -
डिजिटल करंसी भारत में उपलब्ध हो जाना बहुत ही सही कदम हो सकता है। इससे देश की उन्नति बढ़ सकती है। लेकिन जो भी व्यक्ति डिजिटल करंसी से लेनदेन करेगा। उससे पहले उस व्यक्ति को अपने दस्तावेज सबमिट करने होंगे। तभी वह डिजिटल करेंसी का फायदा ले सकता है। जो व्यक्ति अपनी पहचान छुपाना चाहते हैं। उसके लिए यह करेंसी फायदेमंद नहीं है।
भारत के अलावा अन्य देशों में क्या स्थिति है -
भारत की तरह ही कुछ अन्य देश भी अपनी-अपनी डिजिटल करेंसी जारी करने के लिए रूचि बना रहे हैं। जैसे - नजरिया देश अपनी डिजिटल करंसी जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वेनेजुएला भी अपनी डिजिटल करेंसी जारी करने की योजना बना रहा है। साउथ कोरिया इस बात पर अभी भी विचार कर रही है। यूरोप, अमेरिका, रूस, चीन और तुर्की जैसे देश भी अपनी डिजिटल करेंसी जारी करने पर विचार बना रहे हैं।
सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी(CBDC) के फायदे Advantage of RBI digital currency -
- सबसे बड़ी बात तो यह है कि आपको किसी थर्ड पार्टी जैसे बैंक आदि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- डिजिटल करेंसी से पैसे का लेनदेन आसान हो जाएगा।
- इस करेंसी से आप विदेश में मिनटों में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। और इससे बड़े व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।
- ट्रांजैक्शन करने में फीस भी नाममात्र लगेगी।
- यह करेंसी डिजिटल टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ने में देश की मदद करेगी।
डिजिटल करेंसी की खास बातें RBI Digital currency important quotes -
- यह किसी देश का डिजिटल टोकन होगा।
- आप अपने मोबाइल फोन से ही मिनटों में ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।
- नकली नोट करेंसी से छुटकारा मिल जाएगा।
- पेपर नोट प्रिंटिंग का खर्चा बचेगा।
- यह करेंसी जारी होने के बाद हमेशा बनी रहेगी।
- इसको डैमेज भी नहीं किया जा सकता है।
निष्कर्ष -
आज हमने सीखा के डिजिटल करेंसी क्या है और यह कैसे काम करती है। कब तक आ सकता है डिजिटल रुपी। और भारत इसके लिए कितना तैयार है। क्या भारत के लिए डिजिटल करेंसी सही हो सकती है। अन्य देशों में क्या है स्थिति। डिजिटल करेंसी के फायदे क्या है। और इसकी खास बातें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें