Blockchain explainar।क्या है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और यह कैसे काम करती है?
Blockchain technology क्या है what is blockchain technology in hindi -
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को समझना बहुत ही आसान है। अगर आपने इससे पहले ब्लॉकचेन का नाम नहीं सुना है। तो आपने बिटकॉइन का नाम तो सुना ही होगा। तो बस ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी को एक छोटा बच्चा भी समझ सकता है।
Table of contents -
- Blockchain technology क्या है?
- Blockchain technology कैसा काम करती हैं?
- ब्लॉकचेन का नाम कैसे पड़ा?
- Blockchain और Database में अंतर
- आपने क्या सीखा?
Blockchain technology क्या है What is blockchain technology in hindi
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह टेक्नोलॉजी सबसे पहले सन 2008 में सतोशी नाकामोतो ने बिटकॉइन के द्वारा यूज की थी। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में क्रिप्टो करेंसी का ही नहीं बल्कि किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रखा जा सकता है। इसे क्रिप्टो करेंसी का बैकबोन भी कहा जाता है। यह एक Decentralized technology है। और इसे Hack कर पाना लगभग नामुमकिन है।
Blockchain technology कैसे काम करती है How to work blockchain technology in hindi -
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी इस तरह से काम करती है कि इसे आसान भाषा में समझे तो जब कोई भी नई जानकारी या ट्रांजैक्शन की जानकारी ब्लॉकचेन में जाती है। तब वह एक बॉक्स में चली जाती है। और जब वह बॉक्स जानकारी से भर जाता है। तो दूसरा बॉक्स जुड़ जाता है। ऐसे ही जानकारी बढ़ती जाती है। और इसकी एक chain बनती जाती है। इसी टेक्नोलॉजी को हम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कहते हैं। इस रिकॉर्ड को बदला, हटाया या नष्ट नहीं किया जा सकता है। क्योंकि अगर हैकर एक बॉक्स की जानकारी ले लेगा तो भी सारी जानकारी उसे नहीं मिल पाएगी। और सारे बॉक्स को हैक कर पाना लगभग नामुमकिन है।
Blockchain नाम कैसे पड़ा How To updated blockchain name -
ब्लॉकचेन दो शब्दों से मिलकर बना है -
- ब्लॉक (Block)
- चैन (Chain)
अगर हम आसान भाषा में समझें तो ब्लॉक का मतलब होता है बॉक्स या डिब्बा और चैन का मतलब होता है एक से एक जुड़ना बॉक्स एक दूसरे से जुड़ते रहते हैं और उनकी एक लाइन बनती चली जाती है। इसी को हम चैन कहते हैं।
Blockchain और Database में अंतर Different between blockchain technology and Database -
Database - डेटाबेस किसी भी सिस्टम में जब जानकारी एकत्र करता है। तो वह सारी जानकारी एक जगह एक सॉफ्टवेयर में एकत्र करता है।
Blockchain - ब्लॉकचेन और डेटाबेस में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन जहां डाटाबेस सारी जानकारी को एक जगह इकट्ठा करता है। वहीं ब्लॉकचेन सारी जानकारी को एक जगह एकत्र ना करके थोड़ी थोड़ी जानकारी अलग-अलग ग्रुप में रखता है।
निष्कर्ष -
आज हमने सीखा कि ब्लाकचैन टेक्नोलॉजी क्या है और यह कैसे काम करती है। ब्लॉकचेन नाम कैसे पड़ा ब्लॉकचेन और डेटाबेस में क्या अंतर है।
मैंने आप लोगों को इस आर्टिकल में जैसे एक छोटे बच्चे को समझाते हैं। बिल्कुल वैसे ही समझाया है। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल समझ में आया होगा। और पसंद भी आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो। तो कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें