क्रिप्टो करेंसी क्या है? कैसे और कहां से खरीदें

 क्रिप्टो करेंसी क्या है? What is Cryptocurrancy -

तेजी से बढ़ती इस डिजिटल दुनिया में करेंसी भी डिजिटल हो गई है और इस डिजिटल करेंसी को ही क्रिप्टो करेंसी कहते हैं क्रिप्टोकरंसी कोई सिक्कों या नोट जैसी नहीं होती है इस करेंसी को हांथों से छू नहीं सकते और ना ही इसे प्रिंट कर सकते हैं क्योंकि यह डिजिटल करेंसी है इसलिए इसका लेन देन कंप्यूटर द्वारा होता है अब हम यह जान चुके हैं कि डिजिटल करेंसी को ही क्रिप्टोकरंसी कहा जाता है। सबसे पहली क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन ही बनी थी यह 2009 में सातोशी नाकामोतो द्वारा बनाई गई थी। बिटकॉइन के अलावा 5000 से भी ज्यादा अलग-अलग क्रिप्टो करेंसी है। लेकिन सबसे प्रचलित क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ही है और कुछ पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी है जैसे - 
  1. Etherium 
  2. Ripple
  3. Litecoin
  4. Tether
  5. Libra
यह कुछ ही करंसी पॉपुलर है  आप इनमें इन्वेस्ट करना चाहें तो कर सकते हैं और यह क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन की तरह ही ऑपरेट की जाती हैं यह सारी क्रिप्टो करेंसी हमारे कंप्यूटर वॉलेट में सेव रहती है और उसी से लेनदेन किया जाता है और लेन-देन की पूरी डिटेल ब्लॉकचेन नामक सॉफ्टवेयर में रहती है। और अब दुनिया की बहुत से कंपनी बिटकॉइन पेमेंट accept  करने लगी हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रिप्टो करेंसी की डिमांड आने वाले समय में क्या हो सकती है। बिटकॉइन का यूज करके आप food, travelling, Trading और Shopping सब कुछ कर सकते हैं। अब हमारे देश भारत में भी क्रिप्टो करेंसी का यूजर बेस बढ़ने लगा है। पहले हमारे देश भारत में बिटकॉइन इतना ज्यादा प्रचलित नहीं था क्योंकि हमारे यहां कांसेप्ट है कि अगर इन्वेस्टमेंट करनी है तो FD,  Mutual fund, Shares, और Gold में ही करनी चाहिए जो गलत तो नहीं है लेकिन नए जमाने की इस डिजिटल दुनिया में ज्यादा हद तक सही भी नहीं है लेकिन इस डिजिटल दुनिया में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने के अलग ही फायदे हैं इस क्रिप्टोकरंसी में बहुत ही आसानी से और बहुत ही जल्दी आप लेन - देन कर सकते हैं। और पैसे इन्वेस्ट करके बहुत अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। अगर आपको इतनी जानकारी मिलने के बाद अगर आप भी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम आपको कुछ ना कुछ goodies जरूर देंगे।

क्रिप्टो करेंसी कैसे खरीदें  How to buy cryptocurrancy in hindi 

हमें उम्मीद है कि इतनी जानकारी मिलने के बाद आप भी क्रिप्टो करंसी में इन्वेस्ट करना चाहेंगे लेकिन क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल करेंसी होने के कारण आपको इसमें ऑनलाइन ही निवेश करना पड़ेगा। ऐसे बहुत सारे प्लेटफार्म हैं जहां पर जाकर आप क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर सकते हैं और उसे खरीद और बेंच सकते हैं कुछ वेबसाइटों के बारे में हम आपको बताएंगे और उन वेबसाइटों ने अपना मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है जिसे डाउनलोड करके आप आसानी से उसमें निवेश कर सकते हैं जैसे - 

  1. Coinswitch
  2. Wazirx
  3. Unocoin
  4. Zebpay
  5. Local bitcoin
  6. btcx india
  7. Coinbox

क्रिप्टो करेंसी खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें - 

अगर आप किसी मोबाइल ऐप के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि जिस ऐप में आप निवेश कर रहे हैं वह सुरक्षित है या नहीं है इसकी एक वजह है कि हैकर मिलते-जुलते नामों वाले spamming app बना देते हैं जिसकी वजह से आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है लेकिन आपकी मर्जी है आप चाहें जिस अप में भी निवेश कर सकते हैं लेकिन उसके बारे में पड़ताल कर लेना बहुत ही जरूरी होता है।

Conclusion -

आज हमने सीखा कि क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसमें निवेश कैसे कर सकते हैं और क्रिप्टोकरंसी खरीदने से पहले आपको किन किन बातों का जरूरी ध्यान रखना होता है अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और यह भी बताएं कि अगला आर्टिकल किस टॉपिक पर लाना है मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके बताये हुए टॉपिक पर आर्टिकल लेकर आऊं। 


टिप्पणियाँ