क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज क्या है? और यह कैसे काम करता है।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोगों के लिए क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बारे में सारी जानकारी लेकर आया हूँ और उम्मीद है कि आपको अच्छे से समझ में आएगा आइए तो देख लेते हैं -
Table of contents -
- क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज क्या है।
- क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कैसे काम करता है।
- Conclusion
क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज क्या है What is cryptocurrancy exchanges in hindi
Credit by - Investopediaक्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बारे में जानने से पहले हमें थोड़ा बहुत क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है तो हम आपको पहले थोड़ा क्रिप्टो करेंसी के बारे में बता देते हैं क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल करेंसी है और कंप्यूटर के द्वारा इसका लेनदेन किया जाता है यह करेंसी किसी देश, सरकार या किसी बैंक कि नहीं है यह करेंसी पूरी दुनिया में फैली एक डिजिटल करेंसी है डिजिटल करेंसी होने के कारण इसे हम हाथों से स्पर्श नहीं कर सकते और ना ही इसे प्रिंट कर सकते हैं सबसे पहली डिजिटल करेंसी बिटकॉइन ही थी करेंसी का लेनदेन आप एक कोने में बैठ कर दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में पूरा कर सकते हैं और इस डिजिटल करेंसी की Transaction फीस ना के बराबर है उम्मीद है कि अब आप डिजिटल करेंसी या क्रिप्टो करेंसी के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे तो अब हम क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज क्या है इसके बारे में बात कर लेते हैं -
क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज क्या है -
क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज को एक तरह से हम App, marketplace या Online digital Currancy platform भी कह सकते हैं। जहां आप क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर सकते हैं और क्रिप्टोकरंसी को खरीद और बेंच सकते हैं इस प्लेटफार्म से आप रुपए डॉलर के बदले एक्सचेंज में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर सकते हैं यह प्लेटफार्म खरीदार और विक्रेता के बीच में एक इंटरमीडियरी के तौर पर काम करते है और इसमें ट्रांजैक्शन के तौर पर आपसे बहुत ही कम कमीशन फीस ली जाते हैं। भारत में मौजूद कुछ ऑनलाइन एक्सचेंज के उदाहरण है Coin DCX और Coinswitch kuber क्रिप्टो करेंसी यूजर ऑनलाइन एक्सचेंज का क्रिप्टो कॉइन को वापस रुपए ने डॉलर में बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकता है इसके बाद वह अपने बैंक अकाउंट में भी राशि ट्रांसफर कर सकता है।
क्रिप्टोकरंसी एवं इन्वेस्टिंग से रिलेटेड अपना कोई भी पासवर्ड नहीं खोएं इसे बाद में रिकवर नहीं किया जा सकता। और आप अपनी क्रिप्टोकरंसी खो देंगे।
क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कैसे काम करता है How does work cryptocurrancy exchanges in hindi
यह एक ऐसी कड़ी है जोकि क्रिप्टो करेंसी के खरीदार और विक्रेता के बीच एक ब्रोकरेज कंपनी की तरह काम करता है इसके लिए क्रिप्टो करेंसी यूजर कई तरीके से पैसा जमा कर सकते हैं जैसे सीधे बैंक अकाउंट से UPI credit और Debit card का इस्तेमाल करके क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर सकते हैं क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए सबसे पहले आपको एक सही ऑनलाइन एक्सचेंज का प्लेटफॉर्म ढूंढना होगा सही एक्सचेंज प्लेटफॉर्म चुनने के बाद आपको अकाउंट खोलना होगा जो बहुत ज्यादा आसान है अगर आपने सही एक्सचेंज चुन लिया हो तो उसके एप्लीकेशन को डाउनलोड कर ले और केवाईसी का प्रोसेस पूरा कर ले केवाईसी करने के बाद अब आप अपने बैंक अकाउंट से पैसे ऐड कर लें और अब आप क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए तैयार हैं।
मैं आपको कोई क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज नहीं बता रहा हूं जो आपको सही लगे आप उसमें अकाउंट बना सकते हैं और मैं आपको जबरदस्ती पैसे इन्वेस्ट करने के लिए नहीं कह रहा हूं अगर आपका मन हो तो आप पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं और अगर आपके पैसे में Loss आता है तो आप खुद जिम्मेदार होंगे।
Conclusion -
आज हमने सीखा की क्रिप्टो करेंसी क्या है और यह कैसे काम करता है आप ध्यान रखें कि मैंने आपके लिए अपनी तरफ से जानकारी देने की पूरी कोशिश की है और जानकारी सही है लेकिन कोई भी निर्णय आप अपनी सोच समझ से ले।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें