क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले आपके लिए यह चार बातें जान लेना बहुत ही जरूरी है।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोगों को 4 स्टेप बताऊंगा जिसमें आप लोगों को इन्वेस्टमेंट से लेकर पूरी जानकारी मिलेगी। और आप क्रिप्टोकरंसी में अच्छे से निवेश कर पाएंगे।
क्रिप्टो करेंसी क्या है Cryptocurrancy meaning in hindi -
क्रिप्टोकरंसी पिछले कुछ सालों में इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं थी जितने कि आज के समय में पॉपुलर हो गई है। क्रिप्टोकरंसी एक वर्चुअल करंसी है। या इसे डिजिटल करेंसी भी कह सकते हैं। इस करेंसी को हम ना तो छू सकते हैं और ना ही पर्स में रख सकते हैं। इसे हम केवल ऑनलाइन रख सकते हैं और ऑनलाइन देख सकते हैं। यह हमारे कंप्यूटर के डिजिटल वॉलेट में सेव रहती है। और ऑनलाइन ही इस करेंसी का लेनदेन किया जाता है। क्रिप्टोकरंसी की शुरुआत 2009 से बिटकॉइन से हुई थी। क्रिप्टोकरंसी डिमांड एवं सप्लाई पर काम करती है। इसीलिए इसकी कीमतों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता रहता है। क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के लिए मैं आपके लिए 4 स्टेप लेकर आया हूं। जिसे जान लेने के बाद आप क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहेंगे।
- सबसे पहले आप यह निश्चित करें कि आपको क्रिप्टोकरंसी के बारे में पर्याप्त जानकारी है या नहीं। अगर आप क्रिप्टोकरसी के बारे में पर्याप्त जानकारी रखते हैं तो आप तुरंत इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं लेकिन अगर आपके पास जानकारी नहीं है। तो आप एक तरह से जुआ खेल रहे हैं। जोकि फायदेमंद भी हो सकता है। लेकिन जुआ में एक ना एक दिन आप जरूर हार जाएंगे। सबसे पहले आप क्रिप्टो करेंसी के बारे में पढ़ें उसके बारे में जानकारी लें उसके बाद ही इन्वेस्टमेंट करना शुरू करें।
- क्रिप्टोकरसी में हम दो तरह से पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। 1. Short term strategy
2. Long term strategy
Short term strategy -
इसमें आप ट्रेडिंग कर सकते हैं। और जल्दी पैसा कमा सकते हैं। ट्रेडिंग थोड़े समय के लिए किया जाने वाला इन्वेस्टमेंट है। ट्रेडिंग में आपको ध्यान रखना है कि क्रिप्टो करेंसी मार्केट जब Already high पर हो तब आपको पैसे इन्वेस्ट नहीं करने है। जो नये यूजर होते हैं। वह यही सोचते हैं कि अब मार्केट ऊपर बढ़ रहा है। पैसा लगा देना चाहिए लेकिन जब मार्केट बहुत ज्यादा नीचे आ जाए। तब आप पैसे इन्वेस्ट कीजिए।
Long term strategy -
अगर आपको एक लंबे समय तक या आने वाले समय में मार्केट में ग्रोथ दिख रही है तो आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यह आपके ऊपर एवं आपकी जानकारी के ऊपर डिपेंड करता है।
3. अगर आप ट्रेडिंग कर रहे हैं तो आपको हमेशा अपडेट रहना है और जब मार्केट ऊपर जाए तो तुरंत सेल कर देनी है। लेकिन Long term strategy में आपको ज्यादा जानकारी की जरूरत है। अगर आपने इन्वेस्टमेंट की है तो डे बाय डे मार्केट को देखते रहना है।
4. क्रिप्टो करेंसी खरीदने से पहले आप अपना एक लॉकर चुने। जिसमें आपका पासवर्ड सुरक्षित रहे। क्रिप्टोकरंसी खरीदने के बाद आपको पासवर्ड कम से कम 10 जगह लिख कर रखना है। और मोबाइल में लैपटॉप में हर जगह सेव कर लेना है। क्योंकि पासवर्ड खोना नहीं चाहिए।
मैं आपको एक सच्ची घटना बताता हूं -
Steafan Thomas नामक व्यक्ति को बिटकॉइन ने अपना प्रोग्राम लिखने के लिए हायर किया प्रोग्राम लिखने के बदले में बिटकॉइन ने स्टीफन थॉमस को 7002 बिटकॉइन दिए। लेकिन उस समय बिटकॉइन की कोई कीमत नहीं थी। इसीलिए उन्होंने पासवर्ड कहीं डायरी में लिख कर रख लिया। और धीरे-धीरे बिटकॉइन की कीमत आसमान छूने लगी। तब उन्होंने पासवर्ड ढूंढा लेकिन पासवर्ड नहीं मिला। कहते हैं कि उनकी माताजी ने कहीं पासवर्ड कूडे में निकाल दिया। फिर Steafan Thomas ने 8 बार पासवर्ड ट्राई कर लिया लेकिन गलत निकला। और 10 बार गलत पासवर्ड डालने पर बिटकॉइन अपने आप गायब हो जाएंगे। अब केवल दो चांस बचे हैं। अगर दो बार पासवर्ड और गलत हो गया तो बिटकॉइन गायब हो जाएंगे। इस समय 7002 बिटकॉइन लगभग करोड़ों में होंगे।
निष्कर्ष -
आज हमने सीखा कि क्रिप्टो करेंसी खरीदने से पहले हमें क्या-क्या करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें