क्रिप्टोकरंसी पर निबंध Cryptocurrancy essay in hindi A to Z guide
क्रिप्टोकरेंसी पर निबंध Cryptocurrancy essay in hindi
आजकल क्रिप्टोकरंसी बहुत ही प्रचलन में है। और हर कोई व्यक्ति इसके बारे में जानना चाहता है। तो हम आज आप लोगों के लिए इस निबंध में आपके लिए कुछ खास बातें लेकर आए हैं। जो अगर आपने इससे पहले नहीं सुनी होंगी। तो आप हैरान रह जाएंगे।
प्रस्तावना -
क्रिप्टो करेंसी को हम एक प्रकार से वर्चुअल करेंसी या डिजिटल करेंसी (मुद्रा) भी कह सकते हैं। क्रिप्टोकरंसी यूज़र से जो क्रिप्टोकरंसी के द्वारा ट्रांजैक्शन करते हैं उसका डाटा ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में रखा जाता है। और यह डाटा भिन्न-भिन्न जगह हो जाता है। इसलिए इसे हैक कर पाना नामुमकिन है। और क्रिप्टो करेंसी को मार्केट में लाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बैंक वगैरा के झंझट में नहीं पड़ना होगा। आप किसी कोने में बैठ कर दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसलिए यह करेसी और ज्यादा पॉपुलर होती जा रही है। और इसमें ट्रांजैक्शन की फीस ना के बराबर लगती है। और इस क्रिप्टो करेंसी से ढेर सारे पैसे भी कमाए जा सकते हैं। बल्कि इससे बहुत ऐसे लोग लखपति भी बन गए हैं। हम आज इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तो आइए शुरू करते हैं।
क्रिप्टोकरंसी पर निबंध Cryptocurrancy essay in hindi -
सेंट्रल बैंक यानी कि आरबीआई ने 6 अगस्त 2018 को क्रिप्टोकरंसी पर बैन लगा दिया था। और जब यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा तो 4 मार्च 2020 को हाईकोर्ट ने क्रिप्टोकरंसी पर लगे हुए बैन को हटा दिया। और हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद क्रिप्टोकरसी ने भारत में भी अपने पैर फैलाना शुरू कर दिए। और आज के समय में यह क्रिप्टोकरंसी भारत में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है। सरकार क्रिप्टो करेंसी को पैसा कमाने का एक साधन मानती है। इसीलिए सरकार ने क्रिप्टोकरंसी 30% टैक्स की घोषणा की है। यह टैक्स 31 मार्च के बाद शुरू हो जाएगा। और जो भी क्रिप्टोकरंसी यूजर क्रिप्टोकरंसी से मुनाफा कमाएगा उसमें से उसे 30 परसेंट सरकार को देना होगा। आज के समय में वैसे तो बहुत सी क्रिप्टोकरेंसी प्रचलन में है। लेकिन इनमें से कुछ पॉपुलर क्रिप्टो करेंसी निम्नलिखित हैं -
पापुलर क्रिप्टो करेंसी popular cryptocurrancy in hindi -
- Bitcoin
- Etherium
- Ripple
- Litecoin
- Dogecoin
क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से पहले यह बातें जरूर ध्यान रखें -
यह एक वर्चुअल करंसी है मतलब इस पर किसी भी सरकार या बैंक का हाथ नहीं है। इसलिए इस करेंसी में जोखिम भी हो सकता है।
इसीलिए आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना है -
- क्रिप्टोकरसी में निवेश करने से पहले आपको क्रिप्टोकरंसी को अच्छे से जान लेना चाहिए या समझ लेना चाहिए।
- क्रिप्टोकरंसी एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना चाहते हैं। तो आपको नुकसान के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
- सोशल मीडिया पर क्रिप्टोकरंसी की न्यूज़ का अपडेट देखते रहना चाहिए।
- और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना है। कि पासवर्ड कहां रखेंगे। आपका पासवर्ड खोना नहीं चाहिए। नहीं तो आपका पैसा डूब जाएगा।
क्रिप्टो करेंसी के फायदे Advantage of cryptocurrancy in hindi -
- क्रिप्टोकरंसी के लेनदेन में कोई बिचोलिया व्यक्ति या बैंक की आवश्यकता नहीं होती है। आप इससे जिसे आप ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं। उसे डायरेक्ट ही ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इसके लेनदेन की जानकारी जब तक जरूरी ना हो तब तक गोपनीय ही रखी जाती है।
- क्रिप्टो करेंसी यूजर बनने के लिए आपको किसी भी पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं होती है।
- इस करेंसी को आप दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में ट्रांसफर कर सकते हैं।
क्रिप्टो करेंसी के नुकसान Disavantage of cryptocurancy in hindi -
- यह करेंसी किसी भी सरकार के अंडर में नहीं आती है। इसीलिए आतंकवाद या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकती है।
- इस करेंसी में लाखों कंप्यूटर के उपयोग के कारण बहुत ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
- अभी तक किसी भी देश ने इस करेंसी को मान्यता नहीं दी है।
- क्रिप्टो करेंसी की मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता रहता है। जिसके कारण भारी नुकसान भी हो सकता है।
क्रिप्टोकरंसी की सुरक्षा कैसे होती है How is cryptocurrancy protected in hindi
- क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें डाटा को एक ब्लॉक में दर्ज किया जाता है। और जब वह ब्लॉक पूर्ण रुप से भर जाता है। तो उसे ब्लॉक में दूसरा ब्लॉक जुड़ जाता है। इसी तरह से इसकी एक चैन बनती चली जाती है।
- किसी भी हैकर का क्रिप्टो करेंसी के साथ छेड़छाड़ करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो सकता है।
- लेकिन बिटकॉइन की चोरी हो चुकी है। और इतना ही नहीं बिटकॉइन की चोरी बहुत बड़ी मात्रा में हुई है।
डिजिटल करेंसी और क्रिप्टो करेंसी में अंतर Difference between crytocurrancy and digital currency in hindi
क्रिप्टो करेंसी -
क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी है। और इस करेंसी पर किसी भी सरकार या बैंक का हाथ नहीं है। और यह करेंसी हमारे कंप्यूटर के डिजिटल वॉलेट में सेव रहती है।
डिजिटल करेंसी -
डिजिटल करेंसी किसी भी देश की सेंट्रल बैंक द्वारा जारी की जाती है। और इस करेंसी पर सेंट्रल बैंक की पूरी रोकथाम होती है। और देश की सरकार द्वारा इसे मान्यता भी दी जाती है।
क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के लिए लगने वाली फीस -
क्रिप्टोकरंसी के निवेश में तीन प्रकार की ट्रांजैक्शन फीस लगती है। जो निम्नलिखित हैं -
- एक्सचेंज फीस
- नेटवर्क फीस
- वॉलेट फीस
क्रिप्टो करेंसी ऐप Cryptocurrancy apps in india -
वर्तमान समय में क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के लिए बहुत से ऐप प्रचलन में है। इनमें आप केवाईसी का प्रोसेस पूरा करके क्रिप्टो करेंसी में आप इन्वेस्ट कर सकते हैं। कुछ पापुलर ऐप निम्नलिखित हैं -
- Wazirx
- Coin DCX
- Unocoin
- Coinswitch kuber
भारत द्वारा जारी की गई डिजिटल करेंसी digital currency issued by india -
वर्तमान में क्रिप्टोकरंसी बहुत ही ज्यादा प्रचलन में है। और लोग क्रिप्टो करेंसी की तरफ बहुत ही तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसीलिए सेंट्रल बैंक (RBI) ने अपनी डिजिटल करेंसी जारी करने का फैसला लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण के दौरान कहा कि आरबीआई द्वारा जारी डीजिटल करेंसी 2023 के अंत तक आ जाएगी। और इस पर जोरो से काम चल रहा है। डिजिटल करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है।
निष्कर्ष -
क्रिप्टोकरंसी के आने से भविष्य में ज्यादा से ज्यादा परिवर्तन होने की उम्मीद है। इसीलिए आरबीआई ने अपनी डिजिटल करेंसी जारी करने का फैसला ले लिया है। क्रिप्टोकरंसी के लिए ब्लॉकचेन तकनीकि कितने मायने रखती है। और किस प्रकार से हमारा डाटा ब्लॉक चयन प्रक्रिया में सुरक्षित रहता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो। तो कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें