क्रिप्टो करेंसी क्या है? फायदे एवं नुकसान क्या है in hindi

 क्रिप्टो करेंसी क्या है? Cryptocurrancy kya hai in hindi -  

क्रिप्टोकरंसी एक वर्चुअल करंसी है तेजी से बढ़ती इस डिजिटल दुनिया करेंसी भी अब डिजिटल हो गई है और इस डिजिटल करेंसी को ही क्रिप्टोकरंसी कहा जाता है। इस डिजिटल करेंसी को हम हाथों से स्पर्श नहीं कर सकते और ना ही इसे प्रिंट कर सकते हैं। इस डिजिटल करेंसी का लेनदेन कंप्यूटर के द्वारा होता है और यह डिजिटल करंसी हमारे कंप्यूटर वॉलेट में सेव रहती है सबसे पहली क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ही थी और यह दुनिया में आज के समय में बहुत ही ज्यादा प्रचलित है और जिन लोगों ने भी बिटकॉइन में पहले पैसे इन्वेस्ट किए वह आज लखपति बन गए हैं। और इसे 2009 में बनाया गया था। इस करेंसी को ऑनलाइन करेंसी भी कह सकते हैं। हर एक देश की अलग-अलग करेंसी होती है और उस पर उस देश की सरकार या बैंक का अधिकार होता है जैसे  - 
India - Rupees 
America - Dollar 
Europe - Euro 
लेकिन क्रिप्टो करेंसी पर किसी भी देश, सरकार या बैंक का अधिकार नहीं है यह एक स्वतंत्र डिजिटल करेंसी है।  यह करेंसी किसी के भी अंदर में नहीं आती है क्रिप्टोकरंसी में आप इन्वेस्ट कर सकते हैं और अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी मार्केट के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तभी पैसा इन्वेस्ट करना चाहिए।


क्या है क्रिप्टोकरंसी के फायदे Cryptocurrancy advantage in hindi - 

आप लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि हमें क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल करेंगे तो फायदा क्या हो सकता है। तो आप लोगों को आज क्रिप्टोकरंसी से फायदे के बारे में बताता हूं -  

  • यह एक डिजिटल करंसी है और इसमें fraud जल्दी नहीं हो सकता है ।
  • डिजिटल करेंसी को खरीदना - बेचना और इसमें पैसे इन्वेस्ट करना बहुत ही ज्यादा आसान है।
  • इस डिजिटल करेंसी के लिए किसी सरकार या बैंक की जरूरत नहीं है
  • क्रिप्टो करेंसी एक सुरक्षित करेंसी है और आप कहीं भी बैठकर दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में ट्रांजैक्शन पूरा कर सकते है।
  • यह एक इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह करेंसी डिमांड एवं सप्लाई पर काम करती है। इसलिए इसकी मार्केट बहुत ज्यादा ऊपर नीचे होती रहती है।

क्रिप्टो करेंसी के नुकसान Cryptocurrancy disadvantages in hindi -  

हर एक चीज में फायदा और नुकसान दोनों होते ही है चाहे वह कुछ भी चीज हो। ऐसे ही क्रिप्टोकरंसी में भी होता है। अब हम क्रिप्टो करेंसी के नुकसान के बारे में जान लेते हैं - 

  • क्रिप्टो करेंसी की कीमतों पर किसी तरह की Authority का कोई नियंत्रण नहीं है। यानी कि इसकी कीमतों को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता। इसीलिए इसकी कीमतों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता रहता है।
  • यह एक डिजिटल करेंसी है इसीलिए इसे Hack भी किया जा सकता है। और Etherium क्रिप्टो करेंसी के साथ ऐसा हो भी चुका है।
  • इस करेंसी के द्वारा weapons, Drugs, smagling जैसे गुनाहों को पेमेंट किया जा सकता है क्योंकि इसे किसी भी बैंक या सरकार द्वारा ऑपरेट नहीं किया जाता है।
  • यह एक डिजिटल करेंसी है और इसके नोट और सिक्के नहीं है जो भी है आपका कंप्यूटर में ही रहेगा।

Conclusion -  

तो आज हमने सीखा कि क्रिप्टो करेंसी क्या है और उसके फायदे एवं नुकसान क्या है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपके मन में क्या विचार आया क्या आप इसमें इन्वेस्ट करना चाहेंगे या नहीं क्या आपको क्रिप्टोकरंसी पसंद आई है या नहीं आई है कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ