क्रिप्टो करेंसी से कैसे अलग होगा RBI का डिजिटल Rupee कैसे करेगा काम

क्रिप्टो करेंसी से कैसे अलग होगा RBI का डिजिटल Rupee in hindi - 

क्रिप्टोकरंसी के चलने के बाद अब हमारे देश भारत में डिजिटल Rupee आने वाला है। सब भारतीयों को यह जानने की उत्सुकता है कि भारत का डिजिटल Rupee कब आएगा। और कैसे काम करेगा। तो आज हम आप लोगों के लिए डिजिटल Rupee के बारे में सारी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइए शुरू करते हैं - 
भारत  डिजिटल करंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। और आरबीआई किसी दूसरी टेक्नोलॉजी को भी डिजिटल रूपी के लिए उपयोग कर सकता है। यह करेंसी Digital फॉर्म में जारी की जाएगी। और यह हमारी करेंसी की तरह ही काम करेगी। इसका यूज ऑनलाइन ही किया जाएगा। ऑनलाइन आप इससे कुछ भी काम कर सकते हैं जैसे कि - Food, Travelling, Shopping, Online transaction  इत्यादि कुछ भी कर सकते हैं। और इस करेंसी को आरबीआई सर्कुलेट करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2022 से 2023 तक अपना भी डिजिटल Rupee आ जाएगा। यह प्रिंट नहीं होगा केवल ऑनलाइन ही ट्रांजैक्शन किया जाएगा। अब हम लोगों को बैंक बगैरा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे घर में ही बैठकर आप कहीं पर भी आसानी से ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।  

डिजिटल Rupee का नाम सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC)  हो सकता है -  

अब हमारे देश भारत में सेंट्रल बैंक यानी RBI अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा। जिसका नाम सेंट्रल बैंक डिजिटल करंसी (CBDC) हो सकता है। लेकिन अभी तक कोई निश्चित निर्णय नहीं हुआ है। अभी कोई और नाम भी रखा जा सकता है। 

कब तक आएगा डिजिटल रूपी  When we digital rupee from come 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक भाषण के दौरान कहा कि सेंट्रल बैंक (RBI) का डिजिटल Rupee 2023 के लास्ट तक आ जाएगा। अभी आरबीआई इस डिजिटल करंसी पर काम कर रही है। यह कैसे काम करेगी किस टेक्नोलॉजी पर आधारित रहेगी इस पर भी काम चल रहा है। यह बिटकॉइन की तरह ही प्राइवेट वर्चुअल करेंसी की तरह काम करेगी। अंतर सिर्फ इतना होगा। इसे आरबीआई Regulate करेगी। और बिटकॉइन के होने वाले नुकसान से बचाएगी।

क्रिप्टो करेंसी से कैसे अलग होगा Digital Rupee How digital rupee will we different from crypto currancy 

Cryptocurrancy - क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी है या और यह पूरी तरह से प्राइवेट है। जिसे कोई मॉनिटर नहीं करता है या Regulate नहीं करता है। ऐसी करेंसी को गैरकानूनी माना जाता है।

RBI digital Rupee - आरबीआई जिस करेंसी पर काम कर रही है। या जो डिजिटल करेंसी आरबीआई जारी करेगी। इसे से आरबीआई ही रेगुलेट करेगी। और इसकी कीमत आरबीआई ही तय करेगी।

डिजिटल Rupee कैसे काम कर सकता है How digital rupee work in hindi

मधु एकंबरम का कहना है कि यह कैसी होगी इसको लेकर अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जिस तरह से हम अपने बैंक अकाउंट में पैसे को चेक करते हैं या देखते हैं बिल्कुल वैसे ही इसको भी देख पाएंगे और रख पाएंगे और इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन इसका इस्तेमाल और ज्यादा आसान हो जाएगा। यह कैसे काम करेगा अभी कुछ ज्यादा स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके जारी होने के बाद ही सब जानकारी मिल पाएगी। यह एक लीगल करेंसी होगी। आप जिस व्यक्ति को भी चाहे उसके खाते और डिमैट अकाउंट में मिनटों में पैसे भेज सकते हैं। इस करेंसी को पेपर नोट के साथ बदला भी जा सकेगा। इसका ट्रांजैक्शन और सुरक्षित हो जाएगा। यह एक तरह से Digital cash होगा।

Digital Rupee की महत्वपूर्ण बातें   Important things of digital rupee in hindi 

  • इस करेंसी को डैमेज नहीं किया जा सकता।
  • यह करेंसी जारी होने के बाद हमेशा बनी रहेगी।
  • पेपर नोट प्रिंटिंग का खर्चा बचेगा।
  • बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • पैसों के लेन-देन का काम बहुत ही ज्यादा आसान हो जाएगा।

निष्कर्ष -  

आज हमने रेखा कि क्रिप्टो करेंसी से कैसे अलग होगा डिजिटल रूपी और इसका क्या नाम हो सकता है। और यह क्रिप्टो करेंसी से कैसे अलग होगा डिजिटल रूपी की खास बातें। और इसकी खास बातें। 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा है आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।
 धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब