क्रिप्टो करेंसी क्या है? यह कितने प्रकार की होती है A to Z जानकारी in hindi
क्रिप्टो करेंसी क्या है? What is Cryptocurrancy -
क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी है इसे 2009 में बनाया गया और सबसे पहली क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन हे थी क्रिप्टोकरंसी को हम हाथों से स्पर्श नहीं कर सकते क्योंकि यह रुपया और सिक्कों की तरह फिजिकल करेंसी नहीं होती है यह एक डिजिटल करेंसी है जो हमारे कंप्यूटर द्वारा Operate की जाती है और यह हमारे कंप्यूटर के डिजिटल वॉलेट में सेव रहती है जैसे कि आप लोग जानते हैं की हर देश की अलग-अलग करेंसी हैं जैसे -
- भारत - रुपया
- Europe - Euro
- America - Dollar
इस करेंसी को हम ऑनलाइन करेंसी भी कह सकते हैं क्रिप्टो करेंसी पर किसी देश, सरकार या बैंक का अधिकार नहीं है यह एक स्वतंत्र एवं सुरक्षित करेंसी है क्रिप्टोकरंसी को हैक कर पाना लगभग नामुमकिन है जो व्यक्ति क्रिप्टोकरंसी का लेन-देन करता है उस व्यक्ति का कोई भी डाटा नहीं रहता इसका केवल (Bitcoin key address) ही रहता है और यह पता ब्लॉकचेन एक स्थाई खाते में रहता है जो पारदर्शी है अगर कोई व्यक्ति आपके (Bitcoin key address) को जानता है तो वह पता लगा सकता है कि आपने कौन-कौन से Transaction किए हैं और आपके पास कितने बिटकॉइन है
क्रिप्टो करेंसी कितने प्रकार की होती है -
क्रिप्टो करेंसी लगभग 5000 प्रकार की होती हैं कुछ पापुलर Cryptocurrancy है जैसे -
- Bitcoin (BTC)
- Etherium (ETH)
- Litecoin
- Dogecoin (Doge)
- Tether (USDT)
- Binance coin (BNB)
- Ripple (XRP)
- Solano (SOL)
Bitcoin (BTC) -
अगर हम क्रिप्टो करेंसी की बात करें और बिटकॉइन की चर्चा ना हो यह तो हो नहीं सकता। क्योंकि दुनिया की सबसे पहले क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन ही थी बिटकॉइन को सन 2009 में सतोशी नाकामोतो द्वारा बनाया गया था। यह एक डिजिटल करेंसी है और डिजिटल करेंसी को ही हम लोग क्रिप्टो करेंसी कहते हैं और सबसे बडी क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ही है इससे हम ऑनलाइन लेनदेन और services में किया जाता है। बिटकॉइन से हम Food, Travelling, Shopping, इत्यादि में यूज कर सकते हैं। यह एक Decentralized करेंसी है। मतलब इस पर किसी देश, सरकार या बैंक का अधिकार नहीं है यह एक स्वतंत्र एवं सुरक्षित करंसी है। और इसकी मार्केट बहुत ज्यादा ऊपर नीचे होती रहती है क्योंकि यह करेंसी डिमांड एंड सप्लाई पर काम करती है।
Etherium (ETH) -
Etherium के फाउंडर का नाम Vitalik Buterin है और यह बिटकॉइन की तरह है Open source decentralized blockchain - based computing प्लेटफार्म है और इसके Cryptocurrancy Token को Ether कहा जाता है। यह प्लेटफार्म Etherium के Users को Digital token बनाने में भी सहायता करता है जिसकी मदद से इसे करेंसी के तौर पर यूज किया जाता है Etherium का बिटकॉइन के बाद में दूसरा स्थान है।
Litecoin (LTC) -
Litecoin करेंसी बनने के पीछे बिटकॉइन का बहुत बड़ा हाथ है । और इसके बहुत Features बिटकॉइन से मिलते जुलते हैं बिटकॉइन के मुकाबले लाइट कॉइन में Transaction बहुत जल्दी पूर्ण हो जाता है और इसमें Scrypt algorithm का उपयोग भी किया जाता है।
Dogecoin (Doge) -
Dogecoin करेंसी बनने के पीछे बहुत ही दिलचस्प कहानी है और यह करेंसी का नाम Dogecoin इसलिए रखा गया क्योंकि Bitcoin से मजाक करने के लिए इसकी तुलना कुत्ते से की गई और आगे चलकर Dogecoin ने क्रिप्टो करेंसी का रूप ले लिया इस करेंसी को पूरी दुनिया में 200 मरचेंट्स से ज्यादा में भी इसे Accept किया जाता है Dogecoin की मार्केट वैल्यू $200 मिलियन से भी ऊपर है और इसके Founder का नाम - Billy Markus and Jackson Palmer है और इसे 2013 में बनाया गया था
Tether (USDT) -
Tether करेंसी Bitcoin की Blockchain technology का इस्तेमाल करती है जो लोग क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म भी है
Coinmarket. Com के अनुसार 78 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ Tether सबसे बड़ी स्थिर मुद्रा है
Binance coin (BNB) -
यह Binance coin दुनिया का सबसे बड़ा Crypto exchange है Binance coin 2017 में लांच किया गया था और इतने अपने प्लेटफार्म पर व्यापार को सुविधाजनक बनाकर बहुत तेजी से विस्तार किया 2017 से इसने बहुत ही शानदार सफर तय करते हुए यह लगभग 80 बिलियन डॉलर के मार्केट कब के साथ चौथे स्थान पर है।
Solana (SOL) -
यह करेंसी क्रिप्टो की सूची में बेहद सफलता उपलब्धि के कारण तीसरे स्थान पर है। यहां करेसी बाजार में सबसे तेज बढ़ने वाली क्रिप्टो करेंसी में से एक है।
Ripple (XRP) -
यह करेंसी 2012 में बनी थी और यह Distributed open source protocol के ऊपर Based है Ripple अपनी खुद की कृपा करें से चलाता है जिसे Ripples (XRP) भी कहा जाता है
Conclusion -
तो हमने यह सीखा कि क्रिप्टो करेंसी क्या है और यह कितने प्रकार की होती है और हर क्रिप्टोकरंसी को थोड़ा Detail में जानने की कोशिश की।
Note - अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आयी हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और यह भी बताएं कि अगला आर्टिकल किस टॉपिक पर लाना है मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके बताए टॉपिक पर आर्टिकल लेकर आऊं।
धन्यवाद 👏👏👏👏👏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें