क्रिप्टो करेंसी क्या है सब जानकारी Top10

 क्रिप्टो करेंसी Cryptocurrancy -

आज के समय में हर एक देश के पास अपनी अपनी करेंसी या मुद्रा है जैसे कि भारत के पास रुपया, अमेरिका के पास डॉलर और यूरोप के पास Euro है और बाकी देशों के पास में अपनी-अपनी करेंसी है और इस करेंसी पर उस देश की सरकार या रिजर्व बैंक का पूरा अधिकार है। करेंसी उसे कहते हैं जो किसी देश में मुद्रा के तौर पर चल रही हो और इससे कुछ भी सामान खरीद सकते हैं जैसे अब हमारे भारत में पुराना 500 और 1000 का नोट बंद हो चुका है तो इससे कोई भी चीज नहीं मिलेगी और वही जो नए नोट चले हैं उनसे कोई भी चीज खरीद या बेच सकते हैं और जो उस देश से मान्यता प्राप्त हो उसे ही हम करेंसी कहते हैं। इसे हम हाथों से छू सकते हैं और पर्स में भी रख सकते हैं इसीलिए यह एक फिजिकल करेंसी है। लेकिन क्रिप्टो करेंसी बिल्कुल इससे उल्टा काम करती है जैसे क्रिप्टो करेंसी कोई सरकार बैंक द्वारा ऑपरेट नहीं की जाती है और ना ही करेंसी किसी के अंडर में आती है यह एक स्वतंत्र एवं सुरक्षित करेंसी है अब बहुत से देश भी इस करेंसी को मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए विचार कर रहे हैं। यह करेंसी हम हाथों से छू नहीं सकते और ना ही पर्स में रख सकते हैं  इस करेंसी को हम ऑनलाइन लेन देन में यूज कर सकते हैं यह हमारे कंप्यूटर के डिजिटल वॉलेट में सेव रहती है। और इस करेंसी को हम डिजिटल करंसी या ऑनलाइन करेंसी भी कह सकते हैं।

क्रिप्टो करेंसी क्या है What is Cryptocurrancy in hindi       (Cryptocurrancy meaning in hindi) -

क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी है या क्रिप्टो करेंसी एक डिजिटल करेंसी है। इसे Decentralized system के द्वारा मैनेज किया जाता है दूसरे शब्दों में कहें तो इसे " Blockchain technology पर आधारित किया गया है जो कि क्रिप्टोग्राफी द्वारा सुरक्षित है। इस करेंसी में प्रत्येक लेनदेन में डिजिटल सिगनेचर के द्वारा वेरिफिकेशन किया जाता है और क्रिप्टोग्राफी की मदद से उसका रिकॉर्ड रखा जाता है।

Cryptocurrancy Market Value - 

क्रिप्टो करेंसी से आप food, travelling, shopping, services, online transaction सब कुछ कर सकते हैं। लेकिन क्रिप्टो करेंसी नोटों की तरह प्रिंट नहीं की जा सकती है। लेकिन फिर भी क्रिप्टोकरंसी की एक अपनी वैल्यू है। इसे हम लॉकर में या पर्स में नहीं रख सकते हैं यह डिजिटल करेंसी है यह ऑनलाइन ही रहती है। यह हमारे कंप्यूटर के डिजिटल वॉलेट में सेव रहती है। इसीलिए इसे Digital currency या Vertual currency कहा जाता है।
अगर बात करें इसकी वैल्यू की तो physical currency से इसकी वैल्यू ज्यादा है। लेकिन इस करेंसी की वैल्यू घटती बढ़ती रहती है। यह करेंसी डिमांड एवं सप्लाई पर काम करती है। इसीलिए इसकी वैल्यू घटती -  बढ़ती रहती है 

Digital Currancy  कैसे काम करती है How To work digital Currancy in hindi  - 

क्रिप्टो करेंसी के लेन - देन का रिकॉर्ड Blockchain में रखा जाता है। ब्लॉकचेन की निगरानी पावरफुल कंप्यूटर के द्वारा की जाती है जिसे क्रिप्टोकरंसी माइनिंग कहा जाता है। जिसके द्वारा mining की जाती है उसे miners कहा जाता है।

Cryptocurrancy market - 

Cryptocurrancy market,  यह वह जगह है जहां क्रिप्टोकरेंसीज को खरीद और बेच सकते हैं । इसे Digital Currancy, Online Currancy, coin market आदि नामों से भी जाना जाता है। और यहां पर आप कोई भी क्रिप्टो करेंसी खरीद या बेच सकते हैं। Cryptocurrancy exchange डिजिटल माध्यमों से पेमेंट स्वीकार करती है। जैसे - credit card, UPI transfer और दूसरे अन्य माध्यमों से Payment स्वीकार करती है। तो हम कुछ Top Cryptocurrancy बात कर लेते हैं तो इसमें निम्न वेबसाइट प्रमुख हैं - 

  • Bitstamp 
  • Bittrex 
  • Coinone
  • Coincheck
  • Kraken 
  • Coinbase 
  • Binance 
यह सिर्फ कुछ नहीं क्रिप्टो करेंसी मार्केट हैं इसके अलावा बहुत सारे मार्केट मौजूद हैं।

दुनिया की पापुलर क्रिप्टोकरंसी Top Cryptocurrancies in world in hindi - 

क्रिप्टो करेंसी का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले केवल एक ही नाम आता है Bitcoin यह करेंसी सबसे ज्यादा पापुलर  है लेकिन बिटकॉइन केवल अकेली ही क्रिप्टो करेंसी नहीं है दुनिया में 5000 से ज्यादा अलग-अलग क्रिप्टो करेंसी मौजूद है तो आइए जानते हैं कुछ popular क्रिप्टो करेंसी के बारे में - 

Bitcoin (BTC) - 

यह करेंसी सबसे ज्यादा पॉपुलर हुई है। इसे 2009 में सतोशी नाकामोतो द्वारा बनाया गया था। बिटकॉइन दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो करेंसी है। बिटकॉइन की पहले कोई कीमत नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे यह बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो गई।

Tether (USDT) -  

Tether क्रिप्टो करेंसी की शुरुआत 2014 में Realcoin के  नाम से हुई। और 20 नवंबर 2014 को इस क्रिप्टो करेंसी का नाम बदलकर Tether रख दिया गया। तब से आज तक यह Tether के नाम से जानी जाती है।

Ripple (XRP) - 

Ripple क्रिप्टोकरंसी को 2012 में अमेरिकी कंपनी Ripple Labs Inc. ने बनाया था। क्रिप्टो करेंसी के साथ-साथ यह एक क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज भी है।

Etherium (ETH) -

यह करेंसी दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी है या क्रिप्टोकरंसी है। इसे 2015 में बनाया गया था। इससे दुनिया का सबसे ज्यादा activity used blockchain network माना जाता है इसे Ether के नाम से भी जाना जाता है।

Litecoin (LTC) -

यह क्रिप्टोकरंसी एक ओपन सोर्स क्रिप्टोग्राफिकल प्लेटफार्म पर आधारित है इस करेंसी की शुरुआत अक्टूबर 2011 में हुई थी। Litecoin बिटकॉइन के मुकाबले 4 गुना तेजी से ट्रांजैक्शन करता है। यह एक Peer - to - peer Cryptocurrancy है।


क्रिप्टो करेंसी लीगल है या नहीं Cryptocurrancy legal in india in hindi  - 

तो इसका जवाब है हां और नहीं भी है। क्योंकि अलग-अलग देशों में अलग अलग परिस्थितियां हैं। कहीं-कहीं देशों में यह पूरी तरह लीगल है और कहीं कहीं इससे बैन करने की कोशिश भी की गई है। अगर ऐसे में हम अपने भारत देश के बाद करें तो भारत में क्रिप्टोकरंसी लीगल है हां भारत में क्रिप्टोकरंसी लीगल है।

क्रिप्टोकरंसी सारांश - 

क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी है। इसे हम ना तो हाथों से छू सकते हैं और ना ही पर्स में रख सकते हैं। और यह डिजिटल करेंसी हमारे कंप्यूटर वालेट में सेव रहती है। और इस डिजिटल करेंसी को Copy,  Edit, और Hack नहीं किया जा सकता। 

तो आज हमने सीखा कि क्रिप्टो करेंसी क्या है यह कैसे काम करती है Top क्रिप्टो करेंसी कौन-कौन सी हैं और क्रिप्टोकरंसी Legal है या नहीं है महत्वपूर्ण जानकारी आप लोगों को मिल गई होगी अगर यह हमारी पोस्ट आप लोगों को पसंद आई हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और शेयर करें ताकि ऐसे ही जानकारी आपके दोस्तों तक पहुंच पाए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब