क्रिप्टोकरंसी मार्केट में बंपर नौकरियां 15 से 75 लाख मिल रही है सैलरी

 क्रिप्टो करेंसी बाजार में निकली हैं बंपर नौकरियां 15 -  75 लाख हो सकती है सैलरी   Cryptocurrancy jobs in india in hindi - 

क्रिप्टोकरंसी मार्केट में बहुत अधिक नौकरियां निकली हैं। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि क्रिप्टोकरंसी आजकल कितना प्रचलित हो रही है। और इसकी मार्केट भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग क्रिप्टोकरंसी में निवेश करके पैसे तो कमा ही रहे हैं। लेकिन अब क्रिप्टोकरंसी मार्केट में नौकरी करके भी पैसा कमाया जा सकता है। और इसमें Employee की सैलरी
लाखों में होती है। क्रिप्टो करेंसी बाजार में सैलरी अनुभव देखकर लगाई जाती है लेकिन इसकी सैलरी लाखों में होती हैं। अगर आपको क्रिप्टो करेंसी ब्लॉकचेन तकनीकी एवं कोडिंग बगैरा की जानकारी है तो आप भी इसमें भाग ले सकते हैं और बहुत अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों को नौकरी के बारे में विस्तार से बताने वाला हूं पूरी जानकारी लेने के लिए कृपया आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। तो आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

भारत में क्रिप्टो करेंसी की नौकरी - Cryptocurrancy jobs in india -  

अगर आप भी क्रिप्टोकरंसी में इंटरेस्ट रखते हैं तो क्रिप्टोकरंसी में आप नौकरी भी पा सकते हैं। भारत में क्रिप्टोकरंसी मार्केट में 10000 लोगों की नौकरियां निकली हैं। और आप लोग जानते ही हैं कि पूरे देश में कई सारे क्रिप्टो एक्सचेंज मौजूद हैं। और क्रिप्टोकरसी इतनी प्रचलित होने के कारण क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज का कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Xpheno की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर नौकरियां मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम जैसे मेट्रो सिटी में है। मेट्रो सिटीज के लिए लगभग 6000 नौकरियां उपलब्ध है। और इसमें इच्छुक उम्मीदवार की सैलरी भी बहुत अच्छी है। अगर आप भी इस नौकरी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की जानकारी होना आवश्यक है। लेकिन इसके अलावा भी कई नौकरियां हैं जैसे - सिक्योरिटी इंजीनियर, रिपल डेवलपर मशीन लर्निंग एक्सपर्ट इत्यादि आप इसमें भाग ले सकते हैं।

75 लाख तक मिल रही है सैलरी - Cryptocurrancy jobs salary between 75 lacks -  

क्रिप्टोकरंसी बाजार में नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बहुत अच्छी सैलरी प्रदान की जा रही है। यह सैलरी अनुभव के हिसाब से मिलती है। और इसमें शुरुआती सैलरी 10 से 12 लाख और जो अनुभवी लोग हैं उन्हें अब तक 60 - 70 लाख तक की सैलरी भी मिलती है। अगर किसी व्यक्ति के पास ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का 2 से 4 साल का अनुभव है तो उस व्यक्ति को कम से कम 13 से 30 लाख के बीच सैलरी मिल जाती है। और 6 से 8 साल का अनुभव होने पर 60 - 70 नाक के बीच सैलरी मिलती है।

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की क्रिप्टो करेसी मार्केट में जरूरत Cryptocurrancy jobs in india by technology experts 

क्रिप्टोकरसी मार्केट में पिछले कुछ महीनों या सालों में बहुत अधिक बढ़ावा देखने को मिला है। और बहुत से लोगों ने क्रिप्टोकरंसी मार्केट से बहुत अधिक वैसे भी कमाए। amazon और Apple जैसी बड़ी - बड़ी कंपनियों ने इसमें निवेश किया जिससे क्रिप्टोकरंसी मार्केट पर लोगों का विश्वास और भी बढ़ गया। भारत का एक्सचेंज CoinDCX ने कहा है कि उन्हें ऐसे लोगों की जरूरत है जो इसकी टेक्नोलॉजी को और भी एडवांस बना सकें।

निष्कर्ष -  

आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से सीखा कि क्रिप्टो करेंसी मार्केट में नौकरियां कहां कहां उपलब्ध है और किस चीज की जानकारी आवश्यक है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें। 

धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏


FAQ -  

Q. क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी की नौकरियां उपलब्ध हैं?
Ans. जी हां, भारत में क्रिप्टोकरंसी की नौकरियां उपलब्ध है।

Q. क्या क्रिप्टोकरंसी मार्केट में नौकरी करना सही है?
Ans. जी हां, आप क्रिप्टोकरसी मार्केट में नौकरी कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब