2022 में दिवाली पर क्रिप्टोकरंसी से बरसेगा धन जाने कैसे

 2021 में दिवाली पर क्रिप्टोकरंसी का रिटर्न Cryptocurrancy high return in Dipawali -   

साल 2021 में कौन सी क्रिप्टोकरंसी में कितनी बढ़ोतरी हुई -  

  • Bitcoin - 360%
  • Etherium - 1023%
  • Polka-dot - 119%
  • Litecoin -    299%
  • Ripple   -    361%
  • Stellar   -    384%
  • Cardano -   2005%
  • Dogecoin -  10412%
रिटर्न में देखने को मिला है।


गोल्ड इन्वेस्टमेंट एवं शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वाले व्यक्ति अब धीरे-धीरे क्रिप्टोकरंसी की ओर ध्यान दे रहे हैं। सबसे पहले क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन 2009 में सतोशी नाकामोतो ने इंट्रोड्यूस कराई। जोकि इस समय बहुत ज्यादा प्रचलित हो गई है। 2021 के मुकाबले बिटकॉइन ने 360 फ़ीसदी बढ़त बनाई है। और दूसरी क्रिप्टोकरंसी ने भी अपनी अपनी बढ़त बना ली है। 2021 में क्रिप्टोकरंसी आसमान छूने लगी है। इसीलिए लोगों के मन में यह सवाल है कि क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करना क्या सही विकल्प हो सकता है। तो हैं आप लोगों के लिए कुछ एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार आपको समझाने की कोशिश करेंगे। तो आइए शुरू करते हैं - 

क्रिप्टो की महत्वपूर्ण जानकारी Cryptocurrancy important quotes -  

क्रिप्टो करेंसी एक वर्चुअल करेंसी है मतलब कि यह डिजिटली काम करती है। ना तो इस क्रिप्टो करेंसी को प्रिंट कर सकते हैं और ना ही पॉकेट में रख सकते हैं। यह करेंसी हमारे कंप्यूटर के वॉलेट में सेव रहती है। और इसे हम किसी कोने में बैठ कर दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से और बहुत ही जल्दी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। और इस डिजिटल करेंसी पर किसी भी बैंक या किसी भी देश की सरकार का कोई अधिकार नहीं है। यह एक स्वतंत्र एवं सुरक्षित करेंसी है। इसीलिए इस करेंसी का इस्तेमाल गलत चीजों के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप क्रिप्टोकरंसी के नए यूजर हैं तो आपको पहले कम निवेश करना चाहिए। जब आपको धीरे-धीरे अच्छी जानकारी हो जाए और आपको रिटर्न भी मिलने लगे तब आप बडी रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं। लेकिन इन्वेस्टमेंट करने से पहले एक बात ध्यान रखनी है। कि आप जिस भी क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। उसके बारे में पहले अच्छे से जानकारी ले ले तो आपको थोड़ा कॉन्फिडेंट हो जाएगा। और आप थोड़ा अच्छे से इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे। क्रिप्टोकरंसी की मार्केट डिमांड एवं सप्लाई पर काम करती है। इसीलिए इसमें बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता रहता है।

Coinswitch के फाउंडर आशीष सिंघल का क्या कहना है -  

आशीष सिंघल का कहना है कि पिछले 16 महीने में क्रिप्टो करेंसी में नए यूजर की बढ़ोतरी बहुत हुई है। पिछले 16 महीने में कॉइन स्विच के 1.2 करोड़ यूजर्स बढे हैं। पूरी दुनिया में क्रिप्टो करेंसी इस समय बहुत ही ज्यादा प्रचलन में है। हमारे भारत में भी जोरो जोरो से जवान पीढ़ी इसमें इंटरेस्ट ले रही है। लेकिन अब क्रिप्टो करेंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद सरकार को भी इससे बहुत बड़ा फायदा होने वाला है। सेंट्रल बैंक यानी कि आरबीआई अब अपनी डिजिटल करेंसी लाने वाली है। यह डिजिटल करेंसी वर्षा 2023 के अंत तक आ जाएगी।

Zebpay के फाउंडर अविनाश शेखर का क्या कहना है -  

उनका कहना है कि 1 साल में क्रिप्टोकरंसी में 10 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। आने वाले समय में क्रिप्टोकरंसी की मार्केट में बहुत ही ज्यादा ग्रोथ होने वाला है। भारत में कब क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वाले व्यक्तियों की संख्या और ज्यादा बढ़ने वाले हैं।


क्रिप्टोकरंसी High Return दे सकता है -  

Wazirx के फाउंडर निश्चल शेट्टी ने बताया कि क्रिप्टोकरंसी High risk और हाई रिटर्न कैटेगरी में आता है। जितना निवेश सब क्रिप्टोकरंसी में किया जाता है। उसका 50% केवल बिटकॉइन में होता है। भारत में NFT भी काफी पॉपुलर हो रहा है। अगर आपको क्रिप्टो करेंसी के बारे में सही जानकारी है तो क्रिप्टोकरंसी से आप हाई रिटर्न पा सकते हैं।

निष्कर्ष -  

आज हमने सीखा कि 2021 में क्रिप्टो करेंसी का क्या रुख रहा। और इसके साथ साथ ही क्रिप्टोकरंसी की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। और हमने जाना कि Coinswitch के फाउंडर आशीष सिंघल का क्या कहना है। और Zebpay के फाउंडर अविनाश शेखर का क्या कहना है। इतनी जानकारी मिलने के बाद आप क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करना चाहेंगे या नहीं कमेंट बॉक्स में बसा बताएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो। तो कृपया कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब