बिटकॉइन पर निबंध फायदे, नुकसान एवं निवेश Bitcoin essay in hindi

 बिटकॉइन पर निबंध निवेश, फायदे एवं नुकसान Bitcoin essay in hindi -  

प्रस्तावना -  

तेजी से बढ़ती इस डिजिटल दुनिया में बिटकॉइन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो चुका है। आजकल हर कोई व्यक्ति बिटकॉइन के बारे में जानना चाहता है। और उस में निवेश करना चाहता है। लेकिन कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जिनको क्रिप्टो करेंसी या बिटकॉइन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। और जिस व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी है। वह लोग इससे लखपति बन चुके हैं। आज मैं आप लोगों के लिए इस पोस्ट के माध्यम से बिटकॉइन के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करूंगा तो कृपया पूरी जानकारी लेने के लिए आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें। चलिए शुरू करते हैं - 

बिटकॉइन क्या है Bitcoin kya hai in hindi  - 

बिटकॉइन एक क्रिप्टोकरंसी है। बिटकॉइन क्रिप्टो करेंसी को पर वर्ष 2009 में सातोशी नाकामोतो द्वारा लांच किया गया था। जब बिटकॉइन को लांच किया गया था तब इसकी कीमत चार पैसे के बराबर थी। लेकिन धीरे-धीरे बिटकॉइन ने मार्केट में अपनी बढ़त बना ली और आज के समय में इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। यह एक डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो करेंसी है। जो डिमांड एंड सप्लाई पर काम करती है।

कैसे काम करता है बिटकॉइन kaise Kam karta hai bitcoin -  

बिटकॉइन एक Decentralized करेंसी है। और यह peer to peer नेटवर्क बेस पर काम करती है। यानी कि बिटकॉइन एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में आसानी से पहुंच जाते हैं। यह एक ओपन सोर्स करेंसी है। और इसे कोई भी माइन कर सकता है। बिटकॉइन की मार्केट डिमांड एवं सप्लाई पर काम करती है। जिसके कारण इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव होता रहता है। और इसी कारण पैसा डूबने का खतरा ज्यादा बना रहता है।

बिटकॉइन की कीमत इतनी ज्यादा क्यों घटती - बढ़ती रहती है -  

बिटकॉइन की कीमत बढ़ने का कारण यह भी हो सकता है कि यह क्रिप्टोकरंसी बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है। इसीलिए जब इसमें से ज्यादा पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं तो इसकी प्राइस गिर जाती है। और जब इसमें ज्यादा निवेश हो जाता है। तब इसकी कीमत बढ़ जाती है। और और इसकी कीमत बढ़ने का एक कारण यह भी हो सकता है कि इसकी सप्लाई सीमित है और इसकी डिमांड ज्यादा है।

उदाहरण - 

जैसे कि किसी व्यक्ति के पास 1 kg आलू है। और वह ₹20 में बेचना चाहता है। और 4 ग्राहक एक ही साथ लेना चाहते है। अब इसकी सप्लाई सीमित है और डिमांड ज्यादा है। ऐसे में वह व्यक्ति आलू उस व्यक्ति को देगा जो उसे ज्यादा पैसे देगा।

बिटकॉइन रोचक तथ्य interesting facts about bitcoin in hindi  -  

  • बिटकॉइन का लेनदेन बहुत जल्द किया जा सकता है। और यह लेनदेन बहुत सुरक्षित होता है।
  • वर्तमान समय में दुनिया भर में लगभग 2000 बिटकॉइन एटीएम मौजूद हैं।
  • बिटकॉइन की माइनिंग कोई भी कर सकता है। लेकिन इसके लिए एक सुपर कंप्यूटर की आवश्यकता होती है। जितना फास्ट आपका कंप्यूटर होगा। उतने ही तेज आप माइनिंग कर पाएंगे।
  • और इसकी कोई ट्रांजैक्शन फीस नहीं होती है। वैसे किसी बैंक से आप विदेश में पैसे भेजना चाहते हैं। तो उसके लिए आप को चार्ज देना होता है। और पैसे भेजने में लगभग 2 दिन लग जाते हैं। बिटकॉइन से आप 1 मिनट में पैसे भेज सकते हैं।
  • हमारे देश भारत में अभी तक कोई भी शॉपिंग मॉल बिटकॉइन को या किसी भी अन्य क्रिप्टोकरसी का पेमेंट स्वीकार नहीं करते हैं वहीं जापान में यह एक लीगल करेंसी है। और जापान में 3000 से ज्यादा शॉपिंग मॉल बिटकॉइन पेमेंट स्वीकार करते हैं।
  • बिटकॉइन पर कोई भी सेंट्रल बैंक या कोई भी सरकार रोक नहीं लगा सकती।
  • यह माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा बिटकॉइन अमेरिकी सरकार के पास हैं
  • 21 मिलियन  बिटकॉइन में से खुद  Satoshi Nakamoto के पास 1 मिलियन बिटकॉइन है। जो कभी खर्च नहीं किये जाएंगे।
  • 3 जनवरी वर्ष 2009 को बिटकॉइन लॉन्च किया गया था।
  • इस समय तक पूरी दुनिया में यह कोई नहीं जानता है कि सातोशी नाकामोतो कौन है। यह कोई एक व्यक्ति है या किसी ग्रुप द्वारा इसका निर्माण किया गया है।
  • वर्ष 2018 तक 80 परसेंट बिटकॉइन की माइनिंग हो चुकी है। और बची हुई माइनिंग 2045 तक होने का अनुमान है।

बिटकॉइन की अन्य देशों में क्या स्थिति है  -  

बिटकॉइन आज के समय में सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाली क्रिप्टो करेंसी है। वही इस क्रिप्टोकरंसी को कई देश लीगल कर चुके हैं। और वही कई देश इस पर बैन लगा चुके हैं। लेकिन भारत में अभी भी बिटकॉइन लीगल है। आप इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। जापान बिटकॉइन को बिल्कुल लीगल कर चुका है। वहीं चीन इस क्रिप्टोकरसी पर बैन लगा चुका है। हर एक देश का इस पर अलग-अलग मत है।

बिटकॉइन का आविष्कार क्यों किया गया -  

  • किसी भी व्यक्ति को किसी थर्ड पार्टी जैसे बैंक बगैरा के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
  • अगर आप विदेश में पैसा भेजना चाहते हैं। तो बैंक से पैसे भेजने में लगभग 2 दिन का समय लगता है। और चार्ज भी लगता है। वही बिटकॉइन से पैसे भेजने के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है। इससे आप मिनटों में पैसे भेज सकते हैं।
  • बिटकॉइन को सतोशी नाकामोतो द्वारा बनाया गया। लेकिन आज तक किसी को यह पता नहीं चला है कि सतोशी नाकामोतो एक व्यक्ति है। या कोई ग्रुप है।
  • ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होने के कारण बिटकॉइन में सुरक्षा ज्यादा रहती है।

बिटकॉइन के फायदे advantage of bitcoin in hindi  -  

  • आपको किसी भी बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • बिटकॉइन से आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठ कर दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
  • बिटकॉइन का लेनदेन बहुत सुरक्षित होता है।
  • अगर आप बैंक द्वारा ट्रांजैक्शन करते हैं। तो आप हर समय ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते। क्योंकि बैंक में छुट्टियां बहुत पड़ती हैं। लेकिन इस क्रिप्टोकरंसी से आप अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजैक्शन किसी भी समय चुटकियों में कर सकते हैं।
  • आपको ट्रांजैक्शन करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं।
  • बिटकॉइन की कोई लेन-देन फीस नहीं है।
  • बिटकॉइन क्रिप्टो करेंसी से पैसे भी कमाए जा सकते हैं।
  • इसमें आपके ट्रांजैक्शन का डाटा सीक्रेट रहता है।

बिटकॉइन के नुकसान disavantage of bitcoin in hindi  -  

  • बिटकॉइन के मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होने के कारण इसमें आप लाॅस में भी जा सकते हैं।
  •  यह डिजिटली होने के कारण है हैक भी किया जा सकता है।
  • बिना इंटरनेट के आप इसे यूज नहीं कर सकते।
  • बिटकॉइन खरीदने के बाद अगर आपका पासवर्ड खो गया या आप पासवर्ड भूल गए तो आपके बिटकॉइन गायब हो जाएंगे। और इसमें आपकी कोई मदद नहीं कर सकता।

 निष्कर्ष -  

आज हम लोगों ने बिटकॉइन के बारे में लगभग सब जानकारी ले ली है। जैसे बिटकॉइन क्या है और यह कैसे काम करता है। अन्य देशों में इसकी स्थिति क्या है। बिटकॉइन का आविष्कार क्यों किया गया। बिटकॉइन के बारे में रोचक तथ्य।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा याद करो पसंद आया है तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब