क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले जान लीजिए फायदे एवं नुकसान के बारे में
क्रिप्टोकरंसी के फायदे एवं नुकसान Advantage and disadvantage of cryptocurrancy in hindi
आजकल हर कोई व्यक्ति क्रिप्टोकरंसी के पीछे भाग रहा है। इसलिए क्रिप्टोकरंसी भविष्य में भी प्रचलित होती हुई दिखाई दे रही है। वर्तमान समय में भी क्रिप्टो करेंसी का मार्केट बहुत ही अच्छा चल रहा है। और लोग इससे बहुत ही ज्यादा पैसे भी कमा रहे हैं इसीलिए हर कोई व्यक्ति क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करना चाहता है। क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करना भी बहुत ही ज्यादा आसान है। जैसे हम अपने बैंक में ट्रांजैक्शन या पैसे जमा करते हैं। इससे भी आसानी से क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया जा सकता है। लेकिन क्रिप्टोकरंसी के कुछ अलग बहुत ही अच्छे फायदे भी हैं तो वहीं इसके नुकसान भी है। लेकिन क्रिप्टोकरंसी के फायदे एवं नुकसान के बारे में जानने से पहले हमें क्रिप्टो करेंसी क्या है के बारे में जानना होगा। तभी हम इसको अच्छे से समझ पाएंगे। आइए क्रिप्टो करेंसी को विस्तार से समझते हैं।
क्रिप्टो करेंसी क्या है Cryptocurrancy kya hai in hindi
क्रिप्टोकरंसी एक वर्चुअल करंसी है इसे हम डिजिटल करेंसी या डिजिटल asset भी कह सकते हैं। इसका ट्रांजैक्शन ऑनलाइन होता है और यह हमारे कंप्यूटर के वॉलेट में ही सेव रहती है। इसीलिए इसे ऑनलाइन करेंसी भी कहा जाता है। क्रिप्टो करेंसी को ना तो हम हाथ से छू सकते हैं और ना ही इसे पॉकेट में रख सकते हैं। जैसे हम अपने बैंक अकाउंट में बैलेंस चेक करते हैं वैसे ही इसे भी ऑनलाइन देखा जा सकता है और ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। क्रिप्टोकरंसी को किसी भी सरकार या बैंक द्वारा निर्धारित नहीं किया जाता है। या हम आसान भाषा में समझे तो क्रिप्टोकरेंसी पर किसी भी सरकार या बैंक का कोई कंट्रोल नहीं होता है। यह एक ऑनलाइन स्वतंत्र करेंसी है और इस करेंसी में कोई भी निवेश कर सकता है। लोगों का यह मानना है कि इस पर किसी भी सरकार या बैंक का कोई कंट्रोल नहीं है इसीलिए इसे गलत कामों में भी इस्तेमाल किया जाता है। और दुनिया में पहली क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन थी। और बिटकॉइन का मार्केट कैप सब क्रिप्टो करेंसी से ज्यादा है। क्रिप्टो करेंसी की शुरुआत वर्ष 2008 से हुई। आइए अब जान लेते हैं कि क्रिप्टो करेंसी के फायदे एवं नुकसान क्या क्या हैं।
क्रिप्टो करेंसी के लाभ Benefits of Cryptocurrancy in hindi -
आजकल हर कोई व्यक्ति क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहता है तो मैं बता देना चाहता हूं कि क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से आपको क्या क्या लाभ हो सकते हैं।
- क्रिप्टोकरंसी में frod का खतरा कम रहता है।
- क्रिप्टो करेंसी में आप बहुत ही आसानी से निवेश कर सकते हैं।
- इसमें आप लोगों को किसी भी थर्ड पार्टी बैंक वगैरा के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। आप अपने घर पर बैठकर दुनिया के किसी भी कोने में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
- क्रिप्टो करेंसी में बिना फीस के आप ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
- क्रिप्टोकरंसी से दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में पैसा भेजा जा सकता है।
- क्रिप्टो करेंसी से कम समय में बहुत अधिक पैसा कमाया जा सकता है अगर आपको क्रिप्टोकरेंसी के बारे में अच्छी खासी नॉलेज है तो।
क्रिप्टो करेंसी के नुकसान Disavantage of Cryptocurrancy in hindi
दुनिया में अगर किसी भी चीज के फायदे हैं तो उस चीज के नुकसान भी अवश्य होंगे। वैसे ही क्रिप्टोकरंसी में भी फायदे के साथ-साथ इसके कई नुकसान भी हैं आइए जानते हैं।
- अगर आप क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करके अपना पासवर्ड खो देते हैं तो आपने जितने भी पैसे क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट किए हुए हैं। वह पैसे वापस करने के लिए आपको सिर्फ 10 चांस मिलते हैं अगर आपने 10 बार पासवर्ड गलत टाइप कर दिया तो आपके पैसे खो जाएंगे।
- क्रिप्टो करेंसी मार्केट डिमांड एवं सप्लाई पर काम करती है इसीलिए इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता रहता है जिसके कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।
- अगर आपने क्रिप्टो करेंसी को किसी गलत अकाउंट में ट्रांजैक्शन कर दिया है तो आपके पैसे वापस नहीं हो पाएंगे।
निष्कर्ष
आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से सीखा कि क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान क्या क्या है? क्रिप्टोकरंसी में निवेश करके आप बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं यह एक बहुत अच्छा विकल्प है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏
FAQ
Q. क्या क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहिए?
Ans. जी हां, लेकिन क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने से पहले क्रिप्टो करेंसी के बारे में आप थोड़ी जानकारी अवश्य लें।
Q. क्या क्रिप्टोकरेंसी से पैसे कमाए जा सकते हैं?
Ans. जी हां, क्रिप्टो करेंसी से पैसे कमाए जा सकते हैं।
Q. क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना लीगल है?
Ans. जी हां, आप भारत में क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें