पापुलर क्रिप्टो करेंसी की लिस्ट एवं उनके रेट
Top 10 पापुलर क्रिप्टोकरंसी की लिस्ट एवं उनके रेट -
Top 10 popular Cryptocurrancy list and price Indian rupees (INR) in hindi -
आजकल क्रिप्टोकरंसी खूब प्रचलित हो रही है। क्योंकि क्रिप्टो करेंसी से लोग बहुत अधिक पैसा भी कमा रहे हैं। ऐसे में हर कोई व्यक्ति क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहता है। तो मैं आपको बता देना चाहता हूं कि अगर आप क्रिप्टोकरसी की मार्केट में नए हैं तो कृपया क्रिप्टो करेंसी के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें क्योंकि क्रिप्टो करेंसी मार्केट में उतार चढ़ाव बहुत ज्यादा होता है ऐसे में आपका नुकसान भी हो सकता है। और फायदा भी बहुत अधिक हो सकता है। अगर आप क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी ले लेंगे तो आपको निवेश करने में दिक्कत नहीं होगी। और आप अपने हिसाब से इन्वेस्टमेंट शुरू कर पाएंगे आज मैं इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों को टॉप 10 पॉपुलर क्रिप्टो करेंसी के बारे में विस्तार से बताऊंगा। पूरी जानकारी पाने के लिए कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। तो चलिए इसे विस्तार से समझते हैं।
Top 10 पॉपुलर क्रिप्टो करेंसी Top 10 popular cryptocurrancy list in 2022 in hindi -
- बिटकॉइन (Bitcoin)
- एथेरियम (Etherium)
- रिपल (Ripple)
- लाइट कॉइन (Litecoin)
- डोगी क्वाइन (Dogecoin)
- शीबा इनु कॉइन (Shiba inu coin)
- पाॅट कॉइन (Potcoin)
- बिटकॉइन कैश (Bitcoin cash)
- डैश (Dash)
- वेस प्लेटफार्म (Waves platform)
यह जानकारी एक टेबल के रूप में दिखाई गई है । अगर आपको इसके बारे में विस्तार से जानना है तो नीचे इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
बिटकॉइन Bitcoin -
बिटकॉइन दुनिया की सबसे पहली क्रिप्टोकरेंसी है। इसे वर्ष 2009 में लांच किया गया था। ऐसा भी कहा जाता है कि बिटकॉइन की खोज एक जापान के व्यक्ति द्वारा की गई थी लेकिन अभी साफ नहीं हुआ है कि यह कोई एक व्यक्ति है। या किसी समूह द्वारा बनाई गई है लेकिन लोग इसे सातोशी नाकामोतो के नाम से जानते हैं। आज मैं जिस समय यह आर्टिकल लिख रहा हूं उस समय बिटकॉइन की कीमत 16,83,798 रुपए है।
एथेरियम Etherium -
एथेरियम क्रिप्टोकरंसी मार्केट में दूसरे नंबर पर आती है बिटकॉइन के बाद यही क्रिप्टोकरंसी है। यह एक जानी-मानी क्रिप्टोकरंसी है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह क्रिप्टोकरेंसी क्रिप्टो मार्केट में दूसरे स्थान पर आती है तो आप समझ सकते है कि यह कितना पॉपुलर है। एथेरियम क्रिप्टो करेंसी को 2015 में लांच किया गया था। और इसे विटालिक बटरिन द्वारा बनाया गया था। और इसे ETH चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस समय 1 ETH की कीमत भारतीय रुपए में लगभग 98,677.97 है।
रिपल Ripple -
Ripple कोई क्रिप्टोकरंसी नहीं बल्कि यह कंपनी का नाम है। लेकिन Ripple कंपनी द्वारा एक क्रिप्टो करेंसी लांच की गई जिसका नाम XRP रखा गया है। और यह क्रिप्टोकरंसी Ripplenet प्लेटफार्म पर काम करती है। बिटकॉइन इतना ज्यादा पॉपुलर है लेकिन रिपल क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन से जल्दी और कम कीमत पर ट्रांजैक्शन करती है। Ripple क्रिप्टो करेंसी को Chris Larsen और Jed mekabel द्वारा वर्ष 2012 में लांच की गई थी। इस क्रिप्टोकरसी की कीमत
भारतीय रुपयों के हिसाब से 30.81 inr है।
डाजकाॅइन Dogecoin -
Dogecoin जब वर्ष 2016 में लांच किया गया था। तब इसकी कीमत ना के बराबर थी लेकिन टेस्ला एवं स्पेसएक्स के मालिक एलोन मस्क द्वारा इस क्रिप्टोकरंसी के ऊपर एक ट्वीट किया गया था उसमें लिखा था कि वह एक रॉकेट लॉन्च करेंगे और उसमें Dogecoin की एक कॉपी रखकर आसमान में भेजेंगे तभी से इस क्रिप्टोकरंसी में भारी उछाल आया और यह क्रिप्टोकरंसी दुनिया में छा गई। इसे Jackson Palmer और Billy Markus द्वारा बनाया गया था। इस समय 1 Dogecoin की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 5.72 INR है।
लाइट कॉइन Litecoin -
इस क्रिप्टोकरंसी को Charles Lee द्वारा वर्ष 2014 में इंट्रोड्यूस किया गया था। और इस क्रिप्टो करेंसी को LTC चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस समय 1 LTC की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 4030.20 inr है।
शीबा इनु कॉइन Shiba inu coin -
इस क्वाइन को वर्ष 2020 में लांच किया गया था। और लोग इसे SHIB के नाम से भी जानते हैं। यह कॉइन Dogecoin को देखकर ही बनाया गया है इसीलिए इसे लोग Dogecoin killer भी कहते हैं। शीबा इनु कॉइन को अनजान व्यक्ति या कंपनी द्वारा बनाया गया है जिन्हें लोग रयोशी (Ryoshi) के नाम से जानते हैं। इस समय 1 shiba inu coin की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 0.000946 है।
पाॅट कॉइन Pot coin -
Pot coin को वर्ष 2014 में लांच किया गया था। और इसे भी ट्रांजैक्शन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 1 Potcoin की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 0.132530 है।
बिटकॉइन कैश Bitcoin cash -
Bitcoin cash क्रिप्टोकरंसी को वर्ष 2017 में लांच किया गया था। और इसे BCH चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस समय 1 BCH की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 9233.80 है।
डैश Dash -
Dash क्रिप्टोकरंसी को वर्ष 2018 में लांच किया गया था। और इसे DASH चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस समय 1 DASH की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 4068.96 है।
वेस प्लेटफार्म Waves platform -
इस क्रिप्टोकरंसी को शासा इवानोव द्वारा वर्ष 2016 में लांच किया गया था। और इसे WAVES चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। अगर आप लोगों को इस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कोई भी जानकारी लेनी है तो आप इसकी वेबसाइट http://wavesplatform.com पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इस समय 1 WAVES क्रिप्टोकरंसी की कीमत भारतीय रुपयों के हिसाब से 493.01 है।
निष्कर्ष -
आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से सीखा कि Top 10 पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी कौन-कौन सी हैं और उसके बारे में विस्तार में भी जाना है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखे।
धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏🙏
FAQ -
Q. क्या भारत में क्रिप्टोकरसी में निवेश कर सकते हैं?
Ans. जी हां, आप भारत में क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर सकते हैं।
Q. क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है ?
Ans. अभी इस पर सरकार का या सेंट्रल बैंक का कोई भी मत सामने नहीं आया है। लेकिन भारत में इसमें निवेश कर सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें