रिपल करेंसी क्या है और इसे कहां से खरीदें

 रिपल करेंसी क्या है और इसे कहां से खरीदें - 

 तेजी से बढ़ती इस डिजिटल दुनिया में क्रिप्टोकरंसी ने भी भयानक रूप ले लिया है। और यह पूरी दुनिया में प्रचलित हो गई है। सबसे पहले बिटकॉइन क्रिप्टोकरसी मार्केट में आई और बिटकॉइन इतना प्रचलित हुआ कि देखते ही देखते हजारों क्रिप्टोकरंसी मार्केट में आ गई उसी में से एक क्रिप्टो करेंसी है रिपल हम आज इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों को रिपल करेंसी क्या है और उसे कहां से खरीद सकते हैं की जानकारी देने वाले हैं। यह क्रिप्टोकरंसी भी क्रिप्टोकरंसी मार्केट में टॉप टेन की लिस्ट में शामिल है। और इस क्रिप्टोकरंसी को दुनिया भर में जाना जाता है और निवेश किया जाता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि रिपल क्रिप्टोकरंसी कैसे और कहां से खरीदें तो आगे हम इसके बारे में विस्तार से समझाने वाले हैं। पूरी जानकारी पाने के लिए आप इस आर्टिकल को अंता तक अवश्य पढ़ें। आइए इसे विस्तार से समझते हैं

रिपल करेंसी क्या है - What is ripple Currancy in hindi 

रिपल करेंसी एक तरह की क्रिप्टोकरंसी ही है। और यह अन्य क्रिप्टोकरसी की तरह ही काम करती है। लेकिन इसके काम करने का तरीका कुछ अलग है। और इसका काम करने का तरीका अलग होने के कारण ही यह क्रिप्टोकरंसी क्रिप्टो मार्केट में बहुत ही ज्यादा प्रचलित हो रही है। यह एक डिजिटल करेंसी है। जिससे हम डिजिटली (ऑनलाइन) लेनदेन कर सकते हैं। बड़े-बड़े लोग इसमें इसलिए ज्यादा निवेश करते हैं क्योंकि रिपल करेंसी द्वारा ट्रांजैक्शन बहुत सफलतापूर्वक आसानी से किया जा सकता है। यह एक open payment network है। इस करेंसी के द्वारा आप चाहे विदेश में पैसा भेजना चाहे सिर्फ और सिर्फ 4 से 5 सेकंड में ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाता है। लेकिन यह एक क्रिप्टोकरंसी तक ही सीमित नहीं है। यह एक डिजिटल भुगतान नेटवर्क भी है।

रिपल करेंसी को कहां से खरीदें How To buy ripple Currancy in hindi   

अब आप लोगों के दिमाग में यह सवाल चल रहा होगा कि रिपल करेंसी को कहां से और कैसे खरीदा जा सकता है। आज के समय में बहुत से प्लेटफार्म है जहां से आप रिपल करेंसी को खरीद सकते हैं। आइए हम जानते है कि कौन कौन से प्लेटफार्म है।

  1. कॉइन डेल्टा (Coindelta.com)
  2. बिट इंडिया  (Bitindia.com)
  3. बीटीसी एक्स इंडिया(BTCXindia.com)
  4. बायूकॉइन  (Buycoin.com)
अगर आपको इन प्लेटफार्म के बारे में और विस्तार से जानना है तो इन्हें नीचे समझाया गया है।

कॉइन डेल्टा (Coindelta.com)  

इस वेबसाइट को आईटीआई के कुछ स्नातकों के द्वारा मिलकर बनाया गया था। इस वेबसाइट के द्वारा आप अपने पैसों को रिप्पल कॉइन से आसानी से एक्सचेंज कर सकते हैं। यह वेबसाइट 24 घंटे खुली रहती है। मतलब आप यहां पर किसी भी समय एक्सचेंज कर सकते हैं।

बिट इंडिया (Bitindia.com)  

यह एक प्रकार का ब्लॉकचेन वालेट होता है इस वेबसाइट के द्वारा हम रिपल कॉइन को बडी ही आसानी से खरीद और बेंच सकते हैं। इसीलिए इसे एक अच्छा प्लेटफार्म भी माना जाता है। और इस वेबसाइट की सर्विस भी बहुत अच्छी मानी जाती है।

बीटीसीएक्सइंडिया (BTCXindia.com) 

यह वेबसाइट एक कंपनी के द्वारा संचालित की जाती है और इस कंपनी को क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कंपनी भी कहा जाता है। यह वेबसाइट हैदराबाद में उपयोग की जाती है। इस वेबसाइट के द्वारा हम रिपल करेंसी को खरीद सकते हैं और अपना Ripple wallet भी बना सकते हैं। वर्तमान समय में इस वेबसाइट का उपयोग बहुत जोरों शोरों से किया जा रहा है और माना जा रहा है कि यह सबसे सुरक्षित वेबसाइट है।

बायूकॉइन (Buycoin.com)  

यह वेबसाइट दिल्ली द्वारा संचालित की जाती है।  और इस वेबसाइट का उपयोग करके हम रिपल करेंसी के अलावा भी कई क्रिप्टोकरंसी खरीद सकते हैं। यह प्लेटफार्म अपने यूजर्स को क्रिप्टो करेंसी स्टोर करने की सुविधा भी प्रदान करता है।

निष्कर्ष 

आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से सीखा कि रिपल  करेंसी क्या है इसे कहां से और कैसे खरीद सकते हैं। आप इस  करेंसी में निसंकोच निवेश कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें। 

धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏

 

FAQ 

Q. क्या रिपल क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना सही है?
Ans. जी हां, रिपल करेंसी पर लाखों लोगों का विश्वास है।

Q. क्या रिपल करेंसी द्वारा पैसा कमाया जा सकता है?
Ans. जी हां, आप इससे बहुत अधिक पैसा कमा सकते हैं।


  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब