Digital Currancy in hindi संक्षिप्त में समझिए
Digital Currancy in hindi -
डिजिटल करेंसी क्रिप्टो करेंसी से अलग होती है। क्रिप्टोकरंसी पर किसी बैंक का सरकार का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन डिजिटल करेंसी सेंट्रल बैंक (RBI) जारी करती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि डिजिटल करेंसी 2022 - 2023 के अंत तक आ जाएगी। इसीलिए डिजिटल करेंसी को लेकर पूरे भारत में चर्चा है। हर कोई व्यक्ति जानना चाहता है कि डिजिटल करेंसी आरबीआई कब जारी करेगा। इसीलिए आज हम आप लोगों के लिए डिजिटल करेंसी के बारे में पूरी जानकारी लेकर आए हैं तो आइए शुरू करते हैं -
Table of contents -
- डिजिटल करेंसी क्या है?
- यह कैसे काम कर सकती है?
- डिजिटल करेंसी को लेकर क्या है अन्य देशों का रुख?
- डिजिटल करेंसी का पेमेंट कितना आसान होगा?
- भारत डिजिटल करेंसी लाने के लिए कितना तैयार है?
- डिजिटल करेंसी के फायदे?
- डिजिटल करेंसी के नुकसान ?
- आपने क्या सीखा?
डिजिटल करेंसी क्या है What is digital currancy in hindi
डिजिटल करेंसी सेंट्रल बैंक (RBI) द्वारा जारी एक करेंसी होती है। इस करेंसी को सेंट्रल बैंक ही रेगुलेट करती है। यहां एक डिजिटल करेंसी होती है। इसे ना तो जेब में रख सकते हैं। और ना ही इसे छू सकते हैं। इसका उपयोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। पेपर और नॉट की तर यह डिजिटल फॉर्म में जारी की जाएगी। और यह एक Settled अमाउंट होगा।
कैसे काम करेगी डिजिटल करेंसी how will work digital currancy
मधु एकंबरम का कहना है कि यह डिजिटल करेंसी कैसी होगी इसको कहना अभी नामुमकिन है। लेकिन इतना तय है कि यह डिजिटल फॉर्म में जारी की जाएगी। और जैसे हम अपने बैंक अकाउंट में Cash देखते हैं। वैसे ही इस में भी रुपए पैसे देख पाएंगे। इससे बड़े व्यापारियों को ज्यादा मदद मिल सकेगी। व्यापारियों को बड़े ट्रांजैक्शन करने होते हैं। और दूर-दूर पैसे भेजने होते हैं। इसलिए इनका काम और भी आसान हो जाएगा। यह पैसे आप जिस व्यक्ति को भेजेंगे उसके अकाउंट या डिमैट अकाउंट में भेज सकेंगे।
डिजिटल करेंसी को लेकर क्या है अन्य देशों का रुख -
भारत के अलावा कई अन्य देश भी डिजिटल करेंसी जारी करने को लेकर अपनी अपनी योजनाएं बना रहे हैं। भारत अपने डिजिटल करंसी वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के अंत तक लांच कर देगा। वहीं अन्य देश भी डिजिटल करेंसी को लेकर उत्साहित हो रहे हैं। जैसे वेनेजुएला, साउथ कोरिया, यूआन, यूरोप, अमेरिका, रूस, चीन और तुर्की भी अपनी डिजिटल करेंसी जारी करने वाले हैं।
डिजिटल करेंसी का पेमेंट कितना आसान होगा Digital currancy payment in hindi
अगर हम डिजिटल करेंसी से पेमेंट की बात करें तो कागज नोट से बहुत सुरक्षात्मक हो सकता है। इस करेंसी में एक सुरक्षा या भी हो सकती है कि आप डिजिटल पेमेंट एक जगह से दूसरी जगह आसानी से कर सकते हैं बिना पैसे हाथ में लिए हाथ में पैसे आने के बाद थोड़ा जोखिम हो जाता है। डिजिटल करेंसी से आप डॉलर या पाउंड में ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इससे बहुत से भारतीयों को बड़ा फायदा भी हो सकता है। और इससे देश को डिजिटल बनने में बहुत अधिक मदद मिल सकती है।
भारत डिजिटल करंसी लाने के लिए कितना तैयार है -
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 के अंत तक आरबीआई डिजिटल करेंसी लांच कर देगा। लेकिन पहले इसे होलसेल ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। और जब यह सफल होते हुए दिखाई देगा तब रिटेल ट्रांजैक्शन भी किया जाएगा। कौन सी डिजिटल तकनीक पर यह आधारित होगा इस पर अभी काम चल रहा है। यह कैसे काम करेगा और कैसा होगा इस पर भी अभी काम चल रहा है।
डिजिटल करेंसी के फायदे Advantage of digital currancy in hindi
- नोट पेपर प्रिंटिंग का खर्चा बचेगा।
- आप अपने मोबाइल फोन से ही कुछ ही सेकंड में ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक कर पाएंगे।
- नकली करेंसी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
- इस करेंसी को कोई डैमेज नहीं कर सकता।
- यह करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है।
- सीबीडीसी देश का डिजिटल टोकन होगा।
- आपको किसी थर्ड पार्टी जैसे बैंक बगैरा के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे।
- डिजिटल करेंसी जारी होने के बाद कभी खत्म नहीं होगी।
- इससे ट्रांजैक्शन की फीस नाम मात्र लगेगी।
- आप डिजिटल करेंसी से किसी भी कोने में बैठ कर दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
डिजिटल करेंसी के नुकसान Disavantage of digital currancy
- डिजिटल करंसी के सामने सबसे बड़ी समस्या टेक्नोलॉजी है। टेक्नोलॉजी के कारण इसमें फ्रॉड या स्कैम हो सकता है।
- डिजिटल करेंसी के लिए पूरे देश में हाई स्पीड इंटरनेट की आवश्यकता होगी। बिना हाई स्पीड इंटरनेट के डिजिटल करेंसी का सफल हो पाना नामुमकिन है।
- अगर किसी देश में ट्रांजैक्शन करना है और वहां के टेक्नोलॉजी एडवांस नहीं है। तो वहां ट्रांजैक्शन करना मुश्किल हो जाएगा।
निष्कर्ष -
आज हमने देखा कि डिजिटल करेंसी क्या है यह कैसे काम कर सकती है। भारत डिजिटल करेंसी को लेकर कितना तैयार है। डिजिटल करेंसी के नुकसान एवं फायदे। डिजिटल करेंसी का पेमेंट कितना आसान होगा इत्यादि।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें