Dogecoin का इतिहास history of Dogecoin in hindi
Dogecoin का इतिहास Dogecoin ka History (itihas) in hindi -
वर्तमान समय में Dogecoin क्रिप्टोकरंसी बहुत ही ज्यादा प्रचलन में है। इस क्रिप्टोकरंसी का जब निर्माण हुआ था तब इसकी कीमत ₹1 से भी कम थी। लेकिन धीरे-धीरे इसने क्रिप्टो करेंसी की मार्केट में अपनी बढ़त बना ली है आज का समय में यह एक पापुलर क्रिप्टोकरंसी हो गई है। और हर कोई व्यक्ति इस क्रिप्टो करेंसी में निवेश करना चाहता है। जो क्रिप्टोकरंसी के पुराने यूजर हैं और जो क्रिप्टोकरंसी से पैसे भी कमा रहे हैं। वे लोग Dogecoin क्रिप्टोकरंसी से भी पैसा कमा रहे हैं। यह एक सफल क्रिप्टोकरेंसी बन चुकी है। और टॉप टेन क्रिप्टोकरंसी में इसका नाम आता है। तो जो क्रिप्टोकरंसी के नए यूजर हैं। या Dogecoin के बारे में जानना चाहते हैं। और जो लोग क्रिप्टो करेंसी से पैसा कमाना चाहते हैं उन लोगों को इसके इतिहास के बारे में जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसकी जानकारी के बाद आपको कुछ न कुछ सीखने को अवश्य मिलेगा। और इसके इतिहास के बारे में जानने से पहले हमें Dogecoin क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानना होगा। तो चलिए शुरू करते हैं।
Dogecoin क्रिप्टो करेंसी क्या है What is Dogecoin Cryptocurrancy in hindi
Dogecoin क्रिप्टोकरंसी को हम डिजिटल करेंसी या क्रिप्टोकरंसी भी कह सकते हैं। इस क्रिप्टोकरेंसी को आना है हम छू सकते हैं और ना ही जेब में रख सकते हैं। हम केवल इसे अपने कंप्यूटर के डिजिटल वॉलेट में देख सकते हैं। और हम इससे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या लेन-देन भी कर सकते हैं। अन्य क्रिप्टो करेंसी की तरह आप इस क्रिप्टोकरंसी में भी इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग कर सकते हैं। और पैसे भी कमा सकते हैं। इस क्रिप्टोकरंसी को Billy Markus एवं Jackson Palmer ने बनाया था। इस क्रिप्टोकरंसी को बनाने के पीछे का मकसद सिर्फ इतना था कि क्रिप्टोकरंसी की मजाक उड़ाना इसीलिए इस क्रिप्टो करेंसी को कुत्ते के चित्र द्वारा प्रदर्शित किया गया। और इसे वर्ष 2013 में लॉन्च किया गया था। वर्तमान आंकड़ों को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि यह क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन को भी पीछे छोड़ सकती है। क्योंकि एलोन मस्क के एक ट्वीट के बाद इसमें जोरो से उछाल आया। और अब हर कोई व्यक्ति इस क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्टमेंट करना चाहता है।
Dogecoin क्रिप्टो करेंसी का इतिहास History of Dogecoin Cryptocurrancy in hindi
Dogecoin क्रिप्टोकरंसी को 6 दिसंबर 2013 में लांच किया गया था। और इस क्रिप्टोकरंसी को Billy Markus एवं Jackson Palmer द्वारा बनाया गया। और इस क्रिप्टोकरंसी को जब लांच किया गया तब इसकी कीमत ₹1 से भी कम थी। लेकिन टेस्ला के को फाउंडर एलोन मस्क द्वारा इस क्रिप्टोकरंसी पर एक ट्वीट किया जाता है। जिसमें लिखा होता है कि वह अपनी कंपनी SpaceX द्वारा एक रॉकेट लॉन्च करेंगे। और उस रॉकेट में Dogecoin क्रिप्टो करेंसी की एक कॉपी आसमान में भेजेंगे। इस ट्वीट के बाद इस क्रिप्टोकरंसी में इतना उछाल आया कि यह क्रिप्टोकरेंसी जिसकी कीमत ₹1 से भी कम थी एकदम ₹60 तक पहुंच गई। और फिर इसमें लगातार धीरे-धीरे गति बनी रही। जिसके कारण आज के समय में यह क्रिप्टोकरंसी पापुलर हो गई है। और इस क्रिप्टोकरंसी को बनाने के लिए लाइट कॉइन का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन फिर यह क्रिप्टोकरंसी एक बार क्रैश हो गई क्योंकि चाइनीज बैंक ने बिटकॉइन में निवेश करने पर विरोध किया था। और उस समय इसकी कीमत लगभग 80% नीचे गिर गई थी। और फिर किसी हैकर ने लाखों की संख्या में Dogecoin चुरा लिये। इससे निवेशकों का भी काफी नुकसान हुआ। लेकिन जिन लोगों का भी नुकसान हुआ था उन्हें Dogecoin ने डोनेशन के तौर पर उनके हुए नुकसान की भरपाई कर दी।
निष्कर्ष
आज हमने सीखा कि Dogecoin क्रिप्टोकरंसी क्या है और इसका इतिहास क्या है। कैसे यह क्रिप्टोकरंसई सफल हुई। इस क्रिप्टोकरंसी में कितने फायदे हो सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें