इथेरियम के बारे में रोचक तथ्य ( Interesting facts about etherium )

 इथेरियम नाम हर cryptocurrancy के यूजर के मन में बसा हुआ है क्योंकि यह एक एसी cryptocurrancy है जो इस समय बहुत ही ज्यादा प्रचलित हो रही है। आज के समय में हर कोई व्यक्ति इस क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहता है। अगर आप भी इस क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहते हैं। तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

Etherium क्या है What is Etherium in hindi 

एथेरियम को हम Ether के नाम से भी जानते हैं। इसे हम डिजिटल करेंसी या क्रिप्टोकरंसी भी कह सकते हैं। इस क्रिप्टोकरंसी को हम ना छू सकते हैं। और ना ही जेब में रख सकते हैं इसे हम केवल ऑनलाइन अपने कंप्यूटर वॉलेट या  डिजिटल वॉलेट में देख सकते हैं। और इसका इस्तेमाल बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट एवं बड़े-बड़े ट्रांजैक्शन के लिए ज्यादा किया जाता है। पहले जब इस क्रिप्टोकरंसी को बनाया गया था तब इसे दो भागों में विभाजित किया गया था।

  1. Etherium 
  2. Etherium classic 
यह क्रिप्टोकरंसी हर रोज तरक्की करते जा रही है। और क्रिप्टोकरंसी के नए यूजर हैं उनकी रुचि इस क्रिप्टोकरंसी में ज्यादा बढ़ रही है। और लगता है कि आने वाले भविष्य में इस क्रिप्टोकरंसी का भविष्य उज्जवल होने वाला है।

Etherium क्रिप्टो करेंसी के बारे में रोचक तथ्य Interesting facts about Etherium Cryptocurrancy in hindi   


  1. ईथर एक क्रिप्टोकरंसी है जो एथेरियम पर आधारित है।
  2. एथेरियम को लॉन्च करने की शुरुआत वर्ष 2014 में प्रोग्रामर विटालिक ब्यूटरिन ने की थी।
  3. एथेरियम के फाउंडर विटालिक ब्यूटरिन हैं।
  4. ईथर को कई लोगों द्वारा एथेरियम क्रिप्टोकरंसी समझा जाता है।
  5. और यह क्रिप्टोकरंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (Blockchain technology) पर आधारित है।
  6. एथेरियम क्रिप्टो करेंसी एनएफटी (NFT)  के निर्माण की अनुमति देता है।
  7. वर्तमान समय में बिटकॉइन की तुलना में इथेरियम की mining दर ज्यादा है।
  8. इथेरियम क्रिप्टो करेंसी प्रूफ आफ स्टेक कांसेप्ट (Proof of stake concept) पर काम करती है।
  9. एथेरियम क्रिप्टो करेंसी बड़ी संस्थाओं द्वारा समर्थित है।
  10. एथेरियम क्रिप्टोकरंसी की कोई माइनिंग की सीमा नहीं है। वर्तमान समय में प्रतिवर्ष 18 मिलियन एथेरियम सिक्कों तक सीमित है। जैसे कि बिटकॉइन 21 मिलियन से ज्यादा मार्केट में नहीं आ सकते।
  11. एथेरियम को 30 जून 2015 को लांच किया गया था। और इसका प्रतीक (ETH) है।
  12. एथेरियम क्रिप्टोकरंसी इस समय बिटकॉइन से नीचे है लेकिन दूसरे स्थान पर है। लेकिन भविष्य में उम्मीद है कि यह क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन को भी पीछे छोड़ देगी।
  13. इस क्रिप्टोकरंसी के जरिए आप बहुत तेजी से लेनदेन कर सकते हैं।
  14. और इसमें लेनदेन की फीस बहुत कम लगती है।
  15. एथेरियम से ज्यादा केवल बिटकॉइन का मार्केट पूंजीकरण ज्यादा है।

निष्कर्ष  

आज हम लोगों ने देखा कि एथेरियम क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके बारे में रोचक तथ्य भी जाने ऐसा लग रहा है कि यह क्रिप्टोकरंसी अन्य सभी क्रिप्टोकरंसी को पीछे छोड़ देगी हालांकि इस क्रिप्टोकरंसी से आगे केवल बिटकॉइन ही चल रहा है। और भविष्य में ऐसा लग रहा है कि यह बिटकॉइन को भी पीछे छोड़ देगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें।

धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब