रिपल क्रिप्टोकरंसी पर निबंध निवेश, फायदे, नुकसान, की जानकारी Ripple Cryptocurrancy essay in hindi
रिपल क्रिप्टो करेंसी पर निबंध निवेश, फायदे, नुकसान, पैसे कैसे कमाए Ripple Cryptocurrancy essay in hindi -
क्या आपने रिपल क्रिप्टोकरंसी के बारे में पहले कभी सुना है अगर सुना है। तो बहुत ही अच्छी बात है। अगर नहीं भी सुना है तो हम आज आपको इस पोस्ट के माध्यम से रिपल क्रिप्टो करेंसी के बारे में सब जानकारी देने वाले हैं। जैसे - रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है यह कैसे काम करती है। और इससे पैसे कैसे कमाए रिपल करेंसी कब और किसके द्वारा बनाई गई। और इसके उपयोग क्या क्या है। इसकी वर्तमान में कीमत कितनी है। और इसमें निवेश करने के लिए कौन कौन सी वेबसाइट उपयोगी हैं। आप लोग यह तो जानते ही होंगे कि जब से क्रिप्टोकरंसी की शुरुआत हुई है तब से हजारों क्रिप्टोकरंसी मार्केट में आ चुके हैं जैसे - बिटकॉइन, एथेरियम, लाइट कॉइन, टेथर, डॉगी कॉइन, और इसी तरह के कई अन्य क्रिप्टोकरंसी। तो आज हम केवल रिपल क्रिप्टोकरंसी के बारे में बात करेंगे। एवं जितना हो सकेगा आपको इसके बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
Table of contents -
- रिपल क्रिप्टोकरंसी क्या है?
- रिपल क्रिप्टो करेंसी कैसे और कहां से खरीदें?
- रिपल क्रिप्टो करेंसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
- रिपल क्रिप्टो करेंसी का आविष्कार
- रिपल क्रिप्टो करेंसी से पैसे कैसे कमाए?
- रिपल क्रिप्टोकरंसी के नुकसान
- रिपल क्रिप्टोकरंसी के फायदे
- आपने क्या सीखा?
रिपल करेंसी क्या है Ripple Currancy kya hai in hindi -
रिपल करेंसी एक प्रकार की क्रिप्टोकरंसी ही है। यह एक वर्चुअल करेंसी की तरह काम करती है। इसीलिए इसे प्रिंट नहीं किया जा सकता। और ना ही इसे पाॅकेट में रखा जा सकता है। अन्य क्रिप्टोकरंस की तरह ही यह क्रिप्टो करंसी भी काम करती है। लेकिन इसके काम करने का तरीका थोड़ा अलग है। और शायद इसीलिए ही यह क्रिप्टोकरंसी वर्तमान समय में बहुत ज्यादा चर्चा में है। और एक प्रकार से इसे डिजिटल करंसी भी कह सकते हैं। इस समय बहुत से क्रिप्टोकरंसी यूज़र रिपल क्रिप्टोकरंसी पर इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। और पैसा भी कमा रहे हैं। मैं आगे चलकर आपको इसी आर्टिकल में बताऊंगा कि रिपल क्रिप्टो करेंसी से पैसे कैसे कमाए जाते हैं।
रिपल क्रिप्टो करेंसी कहां से और कैसे खरीदें How To buy ripple Cryptocurrancy in hindi -
वर्तमान समय में क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए हजारों प्लेटफार्म मौजूद है। आज हम आप लोगों को कुछ पॉपुलर प्लेटफार्म या वेबसाइट के बारे में बताएंगे। जिससे आप रिपल क्रिप्टोकरंसी आसानी से खरीद पाएंगे।
Bitindia.com -
ऐसा वेबसाइट का यूज करके आप ट्रिपल क्रिप्टोकरंसी में आसानी से निवेश कर पाएंगे। और यह क्रिप्टोकरसी
एक्सचेंज करने के लिए वह एक बहुत ही अच्छी वेबसाइट मानी जाती है। इसमें हम ट्रिपल क्रिप्टो करेंसी को खरीद और बेंच सकते हैं।
Step by step -
- सबसे पहले हम अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप में क्रोम ब्राउजर या कोई भी अन्य ब्राउज़र ओपन कर लेंगे। उसके बाद सर्च बॉक्स में Bitindia.com सर्च करेंगे।
- और इसके बाद आप इसमें अपने दस्तावेज सम्मिट करके केवाईसी का प्रोसेस पूरा कर लीजिए।
- केवाईसी का प्रोसेस पूरा करने के बाद अपने बैंक अकाउंट से कुछ पैसे इसमे ट्रांसफर करें।
- फिर आप सर्च बॉक्स में Ripple सर्च करें।
- और अब आप इन्वेस्टमेंट करने के लिए तैयार है।
लेकिन मेरी आप लोगों से एक गुजारिश है। अगर आप लोग क्रिप्टोकरंसी की दुनिया में नए हैं। और फिर भी आप इसमें इन्वेस्ट करना चाहते हैं। तो आप लोग पहले थोड़े पैसे इन्वेस्ट करें। इससे अगर आपका पैसा डूब जाता है। तो आपको कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
Coindelta.com -
Coindelta.com को आईटीआई के कुछ स्नातकों द्वारा शुरू किया गया था। और यह वेबसाइट आपके पैसे को रिपल क्रिप्टोकरंसी में एक्सचेंज करने के लिए एक बहुत ही अच्छी साइट हो सकती है। आप इस वेबसाइट द्वारा किसी भी समय इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं।
रिपल क्रिप्टोकरंसी खरीदने का प्रोसेस जो अभी ऊपर बताया गया है बिल्कुल सेम है।
मैं इस आर्टिकल के माध्यम से किसी भी वेबसाइट या का प्रमोशन नहीं कर रहा हूं। और ना ही इसके लिए मुझे कोई पैसे मिले हैं। मैं आपको इसलिए इन वेबसाइट के बारे में बता रहा हूं। क्योंकि लाखों लोगों का भरोसा है इन पर लेकिन इन्वेस्टमेंट शुरू करने से पहले आप इन साइटों के बारे में जानकारी अवश्य ले।
रिपल क्रिप्टोकरंसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी Ripple Cryptocurrancy important quotes -
- रिपल क्रिप्टोकरंसी द्वारा आप पैसे कमा सकते हैं।
- यह क्रिप्टोकरंसी इस समय बहुत चर्चा में है। इसीलिए इसका उपयोग अन्य देशों में भी जोरों शोरों से किया जा रहा है।
- यह क्रिप्टोकरंसी बहुत सुरक्षित क्रिप्टोकरंसी है। और सरलता से इसमें निवेश होता है।
- इससे आप अपने पैसे छुपाकर भी रख सकते हैं।
- यह क्रिप्टोकरंसी टॉप 10 क्रिप्टोकरंसी में आती है।
- एक क्रिप्टोकरंसी के द्वारा आप किसी कोने में बैठ कर दुनिया के किसी भी कोने में मिनटों में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
रिपल क्रिप्टोकरंसी का आविष्कार Born of ripple Cryptocurrancy -
रिपल क्रिप्टोकरंसी को Chris Larsen, Brad garlinghouse नामक दो इंजीनियर ने बनाया था। और यह क्रिप्टो करेंसी 2012 में लांच की गई। लेकिन उस समय रिपल क्रिप्टोकरंसी ज्यादा विकसित नहीं हुई फिर कुछ और इंजीनियरों ने इस पर काम किया। फिर एक नए वर्जन के साथ इस क्रिप्टोकरंसी को लांच किया गया। और फिर धीरे-धीरे यह क्रिप्टोकरेंसी विकसित होने लगी। और इस समय यह क्रिप्टोकरंसी चर्चाओं में है।
रिपल क्रिप्टोकरंसी से पैसे कैसे कमाए How to earn money by ripple Cryptocurrancy -
आज के समय में बहुत से लोग रिपल क्रिप्टोकरंसी द्वारा पैसा कमा रहे हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। और इसकी कीमत में बहुत जल्दी उतार-चढ़ाव आता रहता है। और यही कारण है कि लोग इससे बहुत जल्दी पैसा कमा लेते हैं। और जिसे जानकारी नहीं होती है। उसका पैसा डूब जाता है।
जब क्रिप्टोकरंसी के रेट हाई जाते हैं। जो नए यूजर होते हैं वह सोचते हैं कि अब रेट ऊपर जा रहा है। तो हमें इन्वेस्ट कर देना चाहिए। और यहीं पर नए यूजर फस जाते हैं। आपको पैसा तब नहीं लगाना है जब क्रिप्टो करेंसी का रेट ऊपर चला गया हो। आपको पैसा जब लगाना है जब क्रिप्टो करेंसी का रेट बहुत नीचे आ गया हो। तब आप पैसा कमा सकते हैं।
रिपल क्रिप्टोकरंसी के नुकसान disadvantages of ripple Cryptocurrancy in hindi -
- इस क्रिप्टोकरंसी को कोई भी संस्था या बैंक रेगुलेट नहीं करती है।
- रिपल करंसी के मूल्य को ट्रैक कर पाना आसान नहीं है।
- इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है। इसीलिए इसमें पैसा डूबने का खतरा बना रहता है।
रिपल के फायदे advantage of ripple -
- रिपल क्रिप्टोकरंसी के लेनदेन के लिए मात्र 0.0001 XRP शुल्क लगता है।
- और इस क्रिप्टोकरंसी के लेन-देन में मात्र 5 से 6 सेकंड का समय लगता है।
- बडी-बडी कंपनियां एवं संस्था लेनदेन के लिए इस क्रिप्टोकरंसी का उपयोग करते हैं। जिससे यह भरोसेमंद करेंसी हो चुकी है।
- रिपल क्रिप्टोकरंसी को किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के साथ एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है। रिपल करंसी एक्सचेंज यह अनुमति नहीं देता है।
निष्कर्ष -
आज हम लोगों ने सीखा कि रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है? रिपल क्रिप्टोकरंसी कहां से और कैसे खरीदें? रिपल क्रिप्टो करेंसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रिपल क्रिप्टोकरंसी का आविष्कार और इससे पैसे कैसे कमाए रिपल क्रिप्टोकरंसी के फायदे एवं नुकसान इत्यादि।
अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं। और इससे पैसा कमाना चाहते हैं। तो यह क्रिप्टोकरंसी आपके लिए बहुत अच्छी हो सकती है।
उम्मीद है कि आपको हमारे यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो। तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें