Ripple क्रिप्टोकरंसी क्या है और कैसे करती है काम

Ripple क्रिप्टोकरंसी क्या है और कैसे करती है काम की जानकारी -  

आजकल पूरी दुनिया में क्रिप्टोकरंसी बहुत अधिक प्रचलित हो रही है। इसका यह कारण है कि क्रिप्टोकरंसी से लोग बहुत ज्यादा पैसा कमा चुके हैं। और वर्तमान समय में पैसे कमा रहे हैं। खासकर युवा इसी के कारण क्रिप्टोकरंसी में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। लेकिन क्रिप्टोकरंसी से लेन-देन भी बहुत आसान हो गया है। Ripple क्रिप्टो करेंसी से आप बहुत ही कम चार्ज में एक देश से दूसरे देश में आसानी से पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वहीं अगर हम बैंक द्वारा विदेश में पैसे भेजना चाहे तो चार्ज भी ज्यादा लगता है और कम से कम दो से तीन दिन में पैसे पहुंच पाते हैं। लेकिन क्रिप्टोकरंसी से आप घर में बैठकर ही 1 मिनट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसीलिए क्रिप्टोकरंसी ज्यादा प्रचलित हो रही है। अब ज्यादा से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहते हैं और पैसा कमाना चाहते हैं। तो मैं आज आप लोगों के लिए Ripple क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कि यह क्या है और कैसे काम करती है। की जानकारी आप लोगों को आसान भाषा में समझाने वाले हैं तो बने रहिए हमारे साथ और आर्टिकल को पूरा पढ़िए आपको अच्छे से समझ आएगा।

Table of contents - 

  • Ripple क्रिप्टोकरेंसी क्या है?
  • Ripple क्रिप्टोकरेंसी कैसे काम करती है?
  • आपने क्या सीखा?
  • FAQ

XRP,  XRP coin, Ripple Coin, Ripple क्रिप्टोकरंसी क्या है What is ripple Cryptocurrancy in hindi -   

Ripple, Ripplenet, XRP तीनों अलग-अलग चीजें हैं Ripple एक कंपनी का नाम है जिसके द्वारा XRP, Ripplenet दोनों संचालित किए जाते हैं। वही XRP एक क्रिप्टो करेंसी है। और Ripplenet एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। Ripple कंपनी का कॉइन यानी कि XRP बहुत तेजी से लेनदेन करता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि XRP कॉइन का ट्रांजैक्शन Bitcoin से भी अधिक तेजी से होता है। कॉइन मार्केट कैप के अनुसार XRP कॉइन की सप्लाई 99,990,313,705, है।


XRP कॉइन कैसे काम करता है XRP coin kaise Kam karta hai in hindi -  

यह कॉइन वर्तमान समय में वर्तमान समय में खूब प्रचलित हो रहा है। और लोग इसे ट्रांजैक्शन करने के लिए ज्यादा उपयोग में ला रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी XRP coin के द्वारा ट्रांजैक्शन कर रही हैं। क्योंकि इसके द्वारा ट्रांजैक्शन बहुत ही कम कीमत पर एवं बहुत जल्दी हो जाता है। अगर आपको किसी दूसरे देश में पैसे ट्रांसफर करने हैं तो आप इसके द्वारा सिर्फ 5 से 6 सेकंड में आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। इस कॉइन के पहले जो टेक्नोलॉजी थी वह दूसरे देश में पैसे ट्रांसफर करने में बहुत अधिक समय लगाती थी। और चार्ज भी ज्यादा लगता था। इस कॉइन की मान्यता पूरी दुनिया में है और विदेशों के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर निवेश कर रहे हैं। और यह काॅइन भी ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी पर आधारित है और डिमांड एवं सप्लाई पर काम करता है।

निष्कर्ष -  

आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से सीखा कि रिपल क्रिप्टोकरंस क्या है और यह कैसे काम करती है। हम रिपल क्रिप्टोकरंस को ट्रांजैक्शन के लिए अच्छा विकल्प मानते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें। 

धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏🙏

FAQ -  

Q. क्या रिपल क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहिए?
Ans. जी हां, आप इसमें निवेश कर सकते हैं लेकिन पहले आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य लेनी है।

Q. क्या रिपल क्रिप्टो करेंसी से पैसे कमाए जा सकते हैं?
Ans. जी हां, रिपल क्रिप्टोकरंसी से पैसे कमाए जा सकते हैं।





टिप्पणियाँ