Top 5 पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी in 2022

 Top 5 प्रचलित क्रिप्टो करेंसी Top 5 popular Cryptocurrancy in hindi -  

आजकल हर जगह क्रिप्टोकरंसी की चर्चा हो रही है। और हर कोई व्यक्ति यह जानना चाहता है कि आखिर क्रिप्टोकरंसी इतनी जल्दी इतना पापुलर कैसे हो गई। और क्रिप्टोकरंसी में भारत के लोग भी बढ - चढ़कर निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी के जो नए यूजर हैं। और जो लोग क्रिप्टोकरंसी के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। वह जानना चाहते है कि आखिरकार क्रिप्टो करेंसी है क्या यह कैसे काम करती है। और वर्तमान समय में कौन-कौन सी पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी हैं। तो आज मैं आप लोगों के लिए कुछ ऐसी ही पॉपुलर क्रिप्टो करेंसी लेकर आया हूं। जिन्होंने पिछले कुछ सालों में बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। और बहुत ज्यादा पॉपुलर भी हुई हैं। तो आइए इन क्रिप्टो करेंसी के बारे में थोड़ा डिटेल में समझते हैं।

Table of contents - 
  • क्रिप्टो करेंसी क्या है?
  • क्रिप्टोकरंसी नाम कैसे पड़ा ?
  • टॉप 5 पापुलर क्रिप्टो करेंसी कौन-कौन सी हैं?
  • आपने क्या सीखा?

क्रिप्टोकरंसी क्या है What is Cryptocurrancy in hindi  -  

क्रिप्टोकरंसी एक वर्चुअल करेंसी है। जिसे हम अपने कंप्यूटर के वॉलेट में देख तो सकते हैं लेकिन हाथों से छू नहीं सकते और ना ही पॉकेट में रख सकते हैं। यह एक आभासी मुद्रा है। मतलब कि इस करेंसी पर किसी भी सरकार या बैंक का कोई कंट्रोल नहीं है। यह करेंसी डिमांड एवं सप्लाई पर काम करती है। क्रिप्टोकरंसी को रुपए, डॉलर, तथा यूरो किसी भी करेंसी में खरीद सकते हैं। लेकिन क्रिप्टोकरंसी में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें जोखिम ज्यादा रहता है। इसलिए आप जब भी क्रिप्टोकरंसी इन्वेस्ट करें तो उसके बारे में पूरी जानकारी ले ले।

क्रिप्टो करेंसी नाम कैसे पड़ा -  

क्रिप्टो करेंसी का नाम सुनते ही दिमाग में कुछ अलग ही चलने लगता है। क्रिप्टोकरंसी दो अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है।

  • क्रिप्टो
  • करेंसी
क्रिप्टो का मतलब होता है कि छुपा हुआ /हुई और करेंसी का मतलब होता है रुपया तो इसका मतलब हुआ छुपा हुआ रुपया।
वर्तमान समय में लगभग 1300 क्रिप्टोकरंसी प्रचलन में हैं। जिसमें से कुछ पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी नीचे बताई गई हैं। जिन्होंने पिछले कुछ सालों में बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। 

 बिटकॉइन (Bitcoin) - 

बिटकॉइन का आविष्कार वर्ष 2009 में सातोशी नाकामोतो के द्वारा किया गया था। और बिटकॉइन सबसे पहले बनाई जाने वाली क्रिप्टोकरंसी है। जब बिटकॉइन लांच किया गया था। तब बिटकॉइन की कीमत कुछ भी नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे बिटकॉइन ने बहुत अच्छी बढ़त बना ली है। और आज इसकी कीमत लगभग ₹300000 है।

इथेरियम (Etherium) -  

Etheriu को वर्ष 2015 में लांच किया गया था। यह भी पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी में से एक है। इसे विटालिक बटरिन द्वारा बनाया गया था। पहले इथेरियम को दो भागों में बांटा गया था।
  • इथेरियम
  • इथेरियम क्लासिक
और यह दोनों क्रिप्टोकरंसी वर्तमान समय में पॉपुलर हैं। अगर आप इसके बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो इनकी एक वेबसाइट भी है। Etheriumclassic.github.io इस वेबसाइट पर जाकर आप इससे जुड़ी सारी जानकारी ले सकते हैं।

लाइट कॉइन (Litecoin) -  

लाइट कॉइन डिजिटल करेंसी को चार्ल्स ली द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया था। इस डिजिटल करेंसी को LTC द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस डिजिटल करेंसी को वर्ष 2011 में लांच किया गया था। जब इसे लांच किया गया था तब इसकी कीमत ना के बराबर थी। लेकिन आज के समय में यह क्रिप्टोकरंसी बूम पर है।

डॉगी कॉइन (Dogecoin) -   

इस क्रिप्टो करेंसी को क्रिप्टो करेंसी की मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था। इसीलिए इसे कुत्ते से प्रदर्शित किया गया है। और इस क्रिप्टोकरंसी क वर्ष 2013 में लांच किया गया था। और इसे जैकसन पामर और बिली मार्कस द्वारा बनाया गया था। डॉगी को इनको XDG द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस समय की कीमत ₹1 से भी कम है।

रिपल (Ripple) -  

इस करेंसी को वर्ष 2012 में लांच किया गया था। और इसे एक्स आर पी (XRP) चिन्ह द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसे क्रिस लार्सन और जेड मेकाबेल द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया था। और टॉप क्रिप्टो करेंसी में यह करेंसी तीसरे नंबर पर आती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि या क्रिप्टो करेंसी कितनी ज्यादा पॉपुलर है। 

मैंने इस पोस्ट के माध्यम से सिर्फ आप लोगों को टॉप 5 पापुलर क्रिप्टोकरंसी के बारे में जानकारी दी है। मैंने इस पोस्ट में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है जिससे आप मेरे कहने से किसी क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करें। आपकी रुचि जिस क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करने की है कृपया आप उसी क्रिप्टोकरसी में इन्वेस्ट करें।

निष्कर्ष -  

आज हम लोगों ने सीखा कि क्रिप्टो करेंसी क्या है। क्रिप्टोकरंसी नाम कैसे पड़ा। टॉप 5 पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी कौन-कौन सी हैं। एवं आप लोगों को क्रिप्टोकरंसी के बारे में जानकारी दी।

उम्मीद है कि आप लोगों को हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर लिखें।
धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब