क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज क्या है कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

 क्या है क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जाने इससे जुड़े सारे जवाब

अगर आप भी क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बारे में जानना होगा तभी आप क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर पाएंगे और इससे आपको क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के लिए अच्छा रास्ता भी मिल सकता है तो आइए इसके बारे में डिटेल में समझते हैं।

Cryptocurrancy exchange in india in hindi  

वर्ष 2021 में क्रिप्टोकरंसी ने एकदम से बहुत बड़ी उछाल मारी है जिसके चलते क्रिप्टोकरंसी निवेशकों को बहुत बड़ा मुनाफा भी हुआ है। और हाई रिटर्न देने के कारण ही क्रिप्टोकरंसी में निवेशकों की संख्या बढ़ रही है। और सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर रही है। और मुनाफा कमा रही है। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने से पहले आपको इसके बारे में जरूरी बातें जान लेना आवश्यक है। और इसमें से एक क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज भी है। क्योंकि क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बिना आप इसमें निवेश कर ही नहीं सकते हैं। सबसे ज्यादा क्रिप्टो करेंसी में निवेश लोग इसलिए करते हैं क्योंकि कम समय में और कम लागत में हाई रिटर्न मिल सके। लेकिन इससे पहले आपको यह जान लेना बेहद जरूरी है कि क्रिप्टोकरंसी मार्केट बहुत ही जोखिम भरी है। और इसमें उतार-चढ़ाव हमेशा बना रहता है। तो चलिए सबसे पहले हम क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज को विस्तार से समझते हैं।

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज क्या है What is Cryptocurrancy exchange in hindi  

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज एक प्लेटफार्म है जो डिजिटल रूप में काम करता है। और यहां पर आप क्रिप्टो करेंसी को खरीद और बेंच सकते हैं। यहां से आप क्रिप्टोकरंसी को खरीद कर अच्छा मुनाफा कमाने के बाद अपने पैसे डॉलर और रुपए में वापस ले सकते हैं और अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। यह एक्सचेंज एक इंटरमीडियरी कंपनी के तौर पर काम करता है। वर्तमान समय में भारत में बहुत से करंसी एक्सचेंज मौजूद हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित है

  • CoinDCX 
  • Coinswitch kuber 
  • Unocoin 
  • Wazirx 
इत्यादि प्लेटफार्म भारत में मौजूद हैं जिससे आप क्रिप्टो करंसी में आसानी से निवेश कर सकते हैं।

क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज कैसे काम करता है How to work Cryptocurrancy exchange  

क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज ग्राहक और खरीददार के बीच एक इंटरमीडियरी कंपनी के तौर पर कार्य करता है। और इसके जरिए आप कई तरीकों से पैसे ट्रांसफर करके क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर सकते हैं जैसे - 

  • Bank account 
  • UPI 
  • Credit card 
  • Debit card 
आप इसमें से किसी भी ऑप्शन के द्वारा क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर सकते हैं।

क्रिप्टो करेंसी खरीदने का पहले सबसे पहले आपको यही तय करना होता है कि कौन से क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज से आप इसमें निवेश करेंगे और कौन सा एक्सचेंज बेहतर रहेगा यह डिसाइड करने के बाद आप जिस एक्सचेंज पर रजिस्टर करना चाहते हैं  उसके ऐप को डाउनलोड करे। और मोबाइल नंबर से या ईमेल आईडी से वेरिफिकेशन करें उसके बाद आपको केवाईसी का प्रोसेस पूरा करना पड़ेगा फिर आप ऐप और वाॅलेट पर पासवर्ड सेट करें अब आप क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए तैयार हैं।
    
ध्यान रहे कि आप ऐप से रिलेटेड या वॉलेट से रिलेटेड कोई भी पासवर्ड ना खोयें क्योंकि बाद में इसे खोला नहीं जा सकता और अगर आपने क्रिप्टो करेंसी खरीद कर वाॅलेट में स्टोर करके रखी है तो आपकी क्रिप्टोकरंसी हमेशा के लिए खो जाएगी।

निष्कर्ष -  

आज हम लोगों ने इस पोस्ट के माध्यम से सीखा कि क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज क्या है और हम कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया कमेंट बॉक्स में अपने विचार अवश्य लिखें। 

धन्यवाद🙏🙏🙏🙏🙏

FAQ 

Q. क्या भारत में क्रिप्टो करंसी एक्सचेंज मौजूद है?
Ans. जी हां, भारत में कई एक्सचेंज हैं जहां से आप निवेश कर सकते हैं।

Q. क्या क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बिना क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया जा सकता है?
Ans. जी नहीं, आप क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बिना इसमें निवेश नहीं कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेंट्रल बैंक(RBI) डिजिटल करेंसी पर निबंध (Digital Currancy essay in hindi)

रिपल क्रिप्टो करेंसी क्या है और इसके फायदे एवं नुकसान

क्या भारत में क्रिप्टोकरंसी पर 30% टैक्स लगने के बाद क्रिप्टोकरंसी लीगल हो गई है? जाने इससे जुड़े सारे जवाब